Patna News:  पटना जू में मनाया गया विश्व जिराफ दिवस, संरक्षण का लिया संकल्प
Published : Jun 21, 2025, 1:19 pm IST
Updated : Jun 21, 2025, 1:19 pm IST
SHARE ARTICLE
World Giraffe Day celebrated in Patna Zoo news in hindi
World Giraffe Day celebrated in Patna Zoo news in hindi

बीते 30 वर्षों में जिराफ़ों की संख्या में लगभग 40% की गिरावट आई है

Patna News In Hindi:  पटना, विश्व जिराफ दिवस के अवसर पर आज संजय गांधी जैविक उद्यान (पटना जू) परिसर में अपर मुख्य सचिव श्रीमती हरजोत कौर बम्हरा की उपस्थिति में एक दिवसीय विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य जिराफ जैसे शांत, अनोखे और संकटग्रस्त वन्यजीव के संरक्षण को लेकर जन जागरूकता फैलाना और सहभागिता बढ़ाना था।

इस कार्यक्रम में अपर मुख्य सचिव श्रीमती हरजोत कौर बम्हरा के साथ पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग के PCCF (HoFF) श्री प्रभात कुमार गुप्ता, PCCF (Dev) श्री अरविन्दर सिंह, विशेष सचिव श्री अभय कुमार सिंह, RCCF पटना डॉ. गोपाल सिंह, CCF (IT) श्री एस. चंद्रशेखर, CF (HQ) श्री कुमारसामी, DFO पटना श्री गौरव ओझा एवं पटना जू निदेशक श्री हेमंत पाटिल सहित कई अधिकारी उपस्थित रहे।

इस दौरान बताया गया कि जिराफ धरती पर पाया जाने वाला सबसे ऊँचा जानवर है, जिसकी ऊँचाई 18 फीट तक होती है—जो किसी खड़ी स्कूल बस से भी ऊँचा होता है। यह प्राणी मुख्य रूप से अफ्रीका के सवाना और घास के मैदानों में पाया जाता है और सामाजिक रूप से “टॉवर” नामक समूहों में रहता है। यह न तो आक्रामक होता है और न ही प्रादेशिक।

बीते 30 वर्षों में जिराफ़ों की संख्या में लगभग 40% की गिरावट आई है, जो चिंताजनक है। इस अवसर पर उपस्थित सभी लोगों ने जिराफ के संरक्षण और संवर्धन के लिए संकल्प लिया। बिहार सरकार का पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग इस दिशा में लगातार सजग और सक्रिय है।

कार्यक्रम ने न सिर्फ जिराफ संरक्षण पर प्रकाश डाला, बल्कि आम लोगों को भी इस प्रयास में भागीदार बनने के लिए प्रेरित किया।

(For More News Apart From World Giraffe Day celebrated in Patna Zoo News In Hindi, Stay Tuned To rozana Spokesman Hindi)

SHARE ARTICLE
Advertisement

 

सुक्खा काहलों के करीबी दोस्त की हत्या, स्विफ्ट कार में बैठे-बैठे मारी गोली, हमलावर फिल्मी स्टाइल में फरार

01 May 2026 5:13 PM

अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रम्प पर हुए हमले के प्रयास के पीछे क्या कारण है?

26 Apr 2026 3:50 PM

\'वे पार्टी का सम्मान नहीं कर सके, 3 करोड़ पंजाबियों को धोखा दिया\': हरपाल चीमा

25 Apr 2026 1:48 PM

अजनाला गांव में हादसा: खेत में कंबाइन हार्वेस्टर पलटी, आग लगी | 2 घायल

18 Apr 2026 4:39 PM

अमृतसर के मुदित जैन ने 500/500 अंक प्राप्त करके शीर्ष स्थान हासिल किया

16 Apr 2026 10:51 AM

मुझे फांसी दे दो, रहम की कोई जरूरत नहीं, आप अपने अपील वापस ले लें, बलवंत सिंह राजोआना ने जत्थे से कहा...

01 Apr 2026 9:47 PM