सरकार की निष्क्रियता और उदासीनता की भेंट चढ़ रही किसानों की आकांक्षाएं : विजय कुमार सिन्हा

खबरे |

खबरे |

सरकार की निष्क्रियता और उदासीनता की भेंट चढ़ रही किसानों की आकांक्षाएं : विजय कुमार सिन्हा
Published : Jul 21, 2023, 1:21 pm IST
Updated : Jul 21, 2023, 1:21 pm IST
SHARE ARTICLE
photo
photo

 सिन्हा ने कहा कि राज्य में धान की रोपनी की स्थिति नगण्य है क्योंकि बारिश नहीं हुई है।

पटना: बिहार विधान सभा में नेता प्रतिपक्ष विजय कुमार सिन्हा ने  राज्य में बारिश के अभाव में धान की खेती रुकने पर गंभीर चिन्ता व्यक्त करते हुये कहा है कि सरकार किसानों को धान की खेती करने के लिये पटवन हेतु विशेष मदद करें।

 सिन्हा ने कहा कि राज्य में धान की रोपनी की स्थिति नगण्य है क्योंकि बारिश नहीं हुई है। बिचड़ा झुलस गया है। अब खेती करने के लिए फिर से बिचड़ा की व्यवस्था करनी होगी जिसमें समय लगेगा। इस परिस्थिति में अभियान चलाकर सरकार को किसानों को विशेष आर्थिक मदद करनी चाहिए। 

 सिन्हा ने कहा है कि कहने के लिये तो राज्य में चौथा कृषि रोड मैप लागू है परंतु किसानों की स्थिति में कोई सुधार नहीं हुआ है। सरकार की मुख्य चिंता अभी विपक्षी एकता रहने के कारण राज्य के किसानों पर इनका ध्यान नहीं है। कृषि विभाग के द्वारा किसानों के हित में कोई कार्य नहीं किया जा रहा है। बीज और खाद की कालाबाजारी में इनकी मुख्य भूमिका रहती है।

सिन्हा ने कहा कि किसानों को डीजल अनुदान का पैसा तब मिलता है जब उनकी आवश्यकता खत्म हो जाती है विगत 18 वर्षो में सरकार द्वारा कृषि रोड मैप  एवं विभिन्न सब्सिडी के माध्यम से अरबों रुपया  व्यय किया गया है जो भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ गया। इसकी जाँच की भी कई बार मांग उठी पंरतु जाँच नहीं की गई। जल संसाधन और लघु जल संसाधन विभाग भी स्थायी सिंचाई की  व्यवस्था के नाम पर नहर एवं अन्य सिंचाई स्त्रोतो के निर्माण में अरबों रुपया खर्च करता है पंरतु भारी लूट एवं भ्रष्टाचार के कारण अभी तक इसका कोई स्थायी निदान नहीं हो पाया है।

 सिन्हा ने सरकार से माँग की है कि किसानों के हित के लिए ससमय आवश्यक निर्णय कर उन्हें आर्थिक मदद की जाए।

Location: India, Bihar, Patna

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

नशेड़ी बेटे से दुखी होकर बेबस पिता ने अपने ही बेटे को किया पुलिस के हवाले

04 Mar 2025 5:39 PM

महिलाओं की तरह पुरुषों के लिए भी होना चाहिए Men Commission| |Podcast With Punjab Women Commission Raj Lali Gill

03 Mar 2025 6:00 PM

Bathinda Punjab Police के LIVE बुलडोजर ऑपरेशन से लोग खुश! Bulldozer Action Against Smugglers

03 Mar 2025 5:58 PM

मादक पदार्थों के तस्कर उत्पात मचा रहे ! घर-घर जाकर पंजाब पुलिस कर रही कार्रवाई, CASO Operation

01 Mar 2025 5:38 PM

हत्यारे सज्जन कुमार को चौक पर फाँसी दो, आजीवन कारावास तो बहुत कम

01 Mar 2025 5:36 PM

धाकड़ पुलिस अधिकारी की नशा तस्करों को सीधी चेतावनी, अब गांव में घुसकर दिखाएं | Punjab Against Drugs

28 Feb 2025 5:27 PM