कांग्रेस मुख्यालय में नेताजी सुभाष चंद्र बोस की 129 वीं जयंती मनायी गयी
कांग्रेस मुख्यालय में नेताजी सुभाष चंद्र बोस की 129 वीं जयंती मनायी गयी
Published : Jan 23, 2026, 4:30 pm IST
Updated : Jan 23, 2026, 4:30 pm IST
SHARE ARTICLE
सर्वप्रथम नेताजी सुभाषचन्द्र बोस के तैल चित्र पर माल्यार्पण किया गया।
सर्वप्रथम नेताजी सुभाषचन्द्र बोस के तैल चित्र पर माल्यार्पण किया गया।

मीडिया विभाग के चेयरमैन राजेश राठौड़ ने कहा कि नेताजी के त्याग एवं बलिदान आज भी देशवासियों को प्रेरणा देती है

पटना : आजाद हिन्द फौज के संस्थापक एवं भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष नेताजी सुभाष चन्द्र बोस की 129 वीं जयन्ती आज प्रदेश कांग्रेस कमिटी के मुख्यालय सदाकत आश्रम में मनायी गयी। कार्यक्रम की अध्यक्षता मीडिया विभाग के चेयरमैन राजेश राठौड़ ने किया।
 
सर्वप्रथम नेताजी सुभाषचन्द्र बोस के तैल चित्र पर माल्यार्पण किया गया।
 
इस अवसर पर मीडिया विभाग के चेयरमैन राजेश राठौड़ ने कहा कि नेताजी के त्याग एवं बलिदान आज भी देशवासियों को प्रेरणा देती है। उन्होंने कहा कि आई.सी.एस. की परीक्षा में उच्च स्थान पाने के बाद भी उन्होंने सरकारी सेवा छोड़ देश की आजादी की लड़ाई में कूद पड़े।
 
राजेश राठौड़ ने कहा कि 1938 में नेताजी भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के अध्यक्ष बने। उनकी संगठन क्षमता अद्वितीय थी। सुभाष चन्द्र बोस 1939 में भारी बहुमत से कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष निर्वाचित हुए। भारत को स्वतंत्र कराने के लिये नेताजी सुभाष चन्द्र बोस ने करीब पैंतीस हजार लोगों से आजाद हिन्द फौज की सेना खड़ी की और देश की आजादी की लड़ाई में महती भूमिका निभाई। नेताजी में अद्भुत राष्ट्रीयता एवं देश समर्पण की भावना थी।
 
इस अवसर पर पूर्व विधायक  प्रमोद कुमार सिंह, ब्रजेश प्रसाद मुनन, मृणाल अनामय, मनोज शर्मा, शशि भूषण पंडित, रंजीत कुमार  बाल्मीकि,  मिहिर झा, प्रेमचन्द सिंह, मृतुन्जय कुमार सिंह,अमन कुमार, अरुण पाठक,  सुबोध कुमार मंडल, रुमा सिंह, बिनोद कुमार, राहुल मिश्रा एवं अन्य कांग्रेस नेताओं ने  नेताजी के चित्र पर माल्यार्पण कर पुष्पांजलि अर्पित किया।

Tags: bihar

Location: International

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

'हमारा गांव बिकाऊ है' पोस्टर विवाद बढ़ा, SHO के खिलाफ कार्रवाई

03 Jun 2025 5:49 PM

रोती हुई महिला ने निहंग सिंह पर लगाया आरोप बेअदबी, फिरोजपुर जमीन विवाद निहंग सिंह मामला

03 Jun 2025 5:48 PM

पंजाब किंग्स की जीत! मुंबई इंडियंस को हराकर फाइनल में बनाई जगह, अब RCB से होगी बड़ी टक्कर

02 Jun 2025 6:41 PM

Punjab Kings Vs RCB ! सुनें दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाज मोहित शर्मा किसका कर रहे हैं समर्थन

02 Jun 2025 6:39 PM

जेल से बाहर आने के बाद जगदीश भोला का EXCLUSIVE वीडियो

02 Jun 2025 6:37 PM

राजबीर कौर ने बताया कपिल शर्मा और भारती बहुत शरारती हैं, Rajbir kaur Exclusive Interview

02 Jun 2025 6:35 PM