Bihar Lok Sabha Election 2024 Voting: राज्य में पांच सीटों पर सुबह 11 बजे तक 21.68 फीसदी मतदान

खबरे |

खबरे |

Bihar Lok Sabha Election 2024 Voting: राज्य में पांच सीटों पर सुबह 11 बजे तक 21.68 फीसदी मतदान
Published : Apr 26, 2024, 12:23 pm IST
Updated : Apr 26, 2024, 12:23 pm IST
SHARE ARTICLE
Bihar Lok Sabha Election 2024 Phase 2 Voting 21.68 percent voting till 11 am on five seats nda jdu rjd
Bihar Lok Sabha Election 2024 Phase 2 Voting 21.68 percent voting till 11 am on five seats nda jdu rjd

इन पांच लोकसभा सीटों पर कुल 50 उम्मीदवार चुनावी मैदान में हैं जिनमें 47 पुरुष और तीन महिला प्रत्याशी शामिल हैं।

Bihar Lok Sabha Election 2024  Phase 2 Voting: बिहार के पांच लोकसभा क्षेत्रों किशनगंज, कटिहार, पूर्णिया, भागलपुर और बांका में 93.96 लाख मतदाताओं में से लगभग 21.68 प्रतिशत ने शुक्रवार सुबह 11 बजे तक अपने मताधिकार का उपयोग किया।

बिहार के मुख्य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार, सुबह 11.00 बजे तक किशनगंज, कटिहार, पूर्णिया, भागलपुर और बांका संसदीय क्षेत्र में क्रमशः 21.94 प्रतिशत, 22.65 प्रतिशत, 25.9 प्रतिशत, 19.27 प्रतिशत और 18.75 प्रतिशत मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया।

इन सीटों पर शांतिपूर्ण, निष्पक्ष ढंग और सुचारू मतदान सुनिश्चित करने के लिए निर्वाचन आयोग द्वारा 9322 मतदान केंद्र बनाये गए हैं तथा कुल 11270 बैलेट यूनिट, 11238 कंट्रोल यूनिट और 12447 वीवीपैट की व्यवस्था की गई है ।

UP Lok Sabha Election 2024 Voting: यूपी में मतदाताओं में उत्‍साह, आठ सीटों पर सुबह 11 बजे तक 24.31 फीसदी मतदान

इन पांच लोकसभा सीटों पर कुल 50 उम्मीदवार चुनावी मैदान में हैं जिनमें 47 पुरुष और तीन महिला प्रत्याशी शामिल हैं। इन उम्मीदवारों में जनता दल (यूनाइटेड) के पांच, बहुजन समाज पार्टी के चार, कांग्रेस के तीन और राष्ट्रीय जनता दल के दो प्रत्याशी शामिल हैं।

(For more news apart fromBihar Lok Sabha Election 2024 Phase 2 Voting 21.68 percent voting till 11 am on five seats nda jdu rjd, stay tuned to Rozana Spokesman Hindi)
 

Location: India, Bihar, Patna

SHARE ARTICLE
Advertisement

 

'हमारा गांव बिकाऊ है' पोस्टर विवाद बढ़ा, SHO के खिलाफ कार्रवाई

03 Jun 2025 5:49 PM

रोती हुई महिला ने निहंग सिंह पर लगाया आरोप बेअदबी, फिरोजपुर जमीन विवाद निहंग सिंह मामला

03 Jun 2025 5:48 PM

पंजाब किंग्स की जीत! मुंबई इंडियंस को हराकर फाइनल में बनाई जगह, अब RCB से होगी बड़ी टक्कर

02 Jun 2025 6:41 PM

Punjab Kings Vs RCB ! सुनें दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाज मोहित शर्मा किसका कर रहे हैं समर्थन

02 Jun 2025 6:39 PM

जेल से बाहर आने के बाद जगदीश भोला का EXCLUSIVE वीडियो

02 Jun 2025 6:37 PM

राजबीर कौर ने बताया कपिल शर्मा और भारती बहुत शरारती हैं, Rajbir kaur Exclusive Interview

02 Jun 2025 6:35 PM