न्यायालय के फैसले से राज्य सरकार की कार्यशैली संदेह के घेरे में : रालोजद

खबरे |

खबरे |

न्यायालय के फैसले से राज्य सरकार की कार्यशैली संदेह के घेरे में : रालोजद
Published : May 26, 2023, 5:42 pm IST
Updated : May 26, 2023, 5:42 pm IST
SHARE ARTICLE
राष्ट्रीय लोक जनता दल
राष्ट्रीय लोक जनता दल

सिन्हा ने कहा कि यदि विवादित जमीन आवास बोर्ड की थी तो उसपर हो रहे निर्माण के दौरान आवास बोर्ड अथवा प्रशासन क्या सो रहा था?

पटना: राष्ट्रीय लोक जनता दल ने पटना के नेपाली नगर स्थित मकानों को तोड़ने के मामले में उच्च न्यायालय के फैसले का स्वागत करते हुए कहा कि न्यायालय की टिप्पणी ने राज्य सरकार की कार्यशैली पर गंभीर सवाल खड़ा कर दिया है। पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता ई. शम्भूनाथ सिन्हा ने कहा कि राज्य सरकार के तानाशाही रवैये के कारण नेपाली नगर में रहने वाले सैकड़ों परिवारों ने न सिर्फ आतंक एवं भय के साये में अपनी जिंदगी गुजारी, बल्कि जीवनभर की अपनी जमा-पूंजी को भी गवां बैठे। क्या इसकी जिम्मेवारी सरकार लेगी? 

 सिन्हा ने कहा कि यदि विवादित जमीन आवास बोर्ड की थी तो उसपर हो रहे निर्माण के दौरान आवास बोर्ड अथवा प्रशासन क्या सो रहा था? प्रशासन द्वारा संपोषित माफियाओं ने जब जमीन को बेचा अथवा  उस पर निर्माण कार्य शुरू हुआ तो उस समय सरकार क्या कर रही थी। यह दर्शाता है कि प्रशासन भी या तो पूरी तरह भ्रष्टाचार में लिप्त है अथवा राज्य सरकार का उस पर नियंत्रण खत्म हो चुका है। सरकार उन माफियाओं पर तो अंकुश नहीं लगा पाई मगर निर्दोष नागरिकों, यहां तक की महिलाओं और बच्चों पर भी रात के अंधेरे में भी अपनी ताकत का अमानवीय प्रयोग किया। 

सिन्हा ने कहा कि न्यायालय की टिप्पणी यह भी साबित करती है कि सरकार की प्रवृत्ति बिना किसी ठोस आधार के नागरिकों पर जुल्म ढाने की हो चुकी है। जिसके कारण न्यायालयों में उसे मुंहकी खानी पड़ रही है। वह चाहे शराबबंदी का मामला हो या जातीय गणना जैसा संवेदनशील मुद्दा।

Location: India, Bihar, Patna

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

'हमारा गांव बिकाऊ है' पोस्टर विवाद बढ़ा, SHO के खिलाफ कार्रवाई

03 Jun 2025 5:49 PM

रोती हुई महिला ने निहंग सिंह पर लगाया आरोप बेअदबी, फिरोजपुर जमीन विवाद निहंग सिंह मामला

03 Jun 2025 5:48 PM

पंजाब किंग्स की जीत! मुंबई इंडियंस को हराकर फाइनल में बनाई जगह, अब RCB से होगी बड़ी टक्कर

02 Jun 2025 6:41 PM

Punjab Kings Vs RCB ! सुनें दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाज मोहित शर्मा किसका कर रहे हैं समर्थन

02 Jun 2025 6:39 PM

जेल से बाहर आने के बाद जगदीश भोला का EXCLUSIVE वीडियो

02 Jun 2025 6:37 PM

राजबीर कौर ने बताया कपिल शर्मा और भारती बहुत शरारती हैं, Rajbir kaur Exclusive Interview

02 Jun 2025 6:35 PM