धरती बचाने की पहल: जलवायु परिवर्तन पर ह्यूमैनारो फाउंडेशन का जागरूकता सेमिनार
धरती बचाने की पहल: जलवायु परिवर्तन पर ह्यूमैनारो फाउंडेशन का जागरूकता सेमिनार
Published : Jan 27, 2026, 3:49 pm IST
Updated : Jan 27, 2026, 3:49 pm IST
SHARE ARTICLE
जलवायु परिवर्तन पर ह्यूमैनारो फाउंडेशन का जागरूकता सेमिनार
जलवायु परिवर्तन पर ह्यूमैनारो फाउंडेशन का जागरूकता सेमिनार

कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण जैसे गंभीर एवं समसामयिक विषयों पर समाज में जागरूकता फैलाना था

पटना : ह्यूमैनारो फाउंडेशन द्वारा पीएम केंद्रीय विद्यालय संख्या–2, बेली रोड, पटना में पर्यावरण संरक्षण एवं जलवायु परिवर्तन विषय पर एक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम फाउंडेशन की प्रमुख पहल ‘श्री वसुंधरा’ के अंतर्गत आयोजित किया गया।कार्यक्रम का उद्घाटन श्रीमती सीता साहू, महापौर, पटना द्वारा किया गया, जबकि कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रभात कुमार गुप्ता, प्रधान मुख्य वन संरक्षक, बिहार ने किया। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में डॉ. ज़ाहिद हुसैन, विशेष उप निदेशक, पशुपालन विभाग, बिहार, राजीव कुमार, वन प्रमंडल पदाधिकारी, पटना पार्क डिवीजन तथा प्राचार्य मिथलेश सिंह उपस्थित रहे।कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण जैसे गंभीर एवं समसामयिक विषयों पर समाज में जागरूकता फैलाना था।

1

अपने संबोधनों में वक्ताओं ने कहा कि पारिस्थितिकी तंत्र का संतुलन बनाए रखना केवल सरकार की नहीं, बल्कि पूरे समाज की सामूहिक जिम्मेदारी है। वक्ताओं ने यह भी कहा कि पृथ्वी हमें विरासत में प्राप्त हुई है और हम इसके स्वामी नहीं, बल्कि किरायेदार हैं, इसलिए प्राकृतिक संसाधनों का उपयोग संयम एवं जिम्मेदारी के साथ किया जाना चाहिए।इसके अतिरिक्त, एम्स पटना से डॉ. पूजा ठाकुर, डॉ. डी. कोटेश्वरम्मा एवं सहायक प्राचार्य श्रीमती मधु ने भी कार्यक्रम में सहभागिता करते हुए पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन विषय पर अपने विचार साझा किए।कार्यक्रम का सफल संचालन वैदेही झा एवं समृद्धि श्रीवास्तव द्वारा किया गया, कार्यक्रम को सफल बनाने में मेघा, अदिति, आकांक्षा, वंश, निहारिका, नैला, श्रेया, साक्षी, अदिति पांडेय, सिम्पल, अंजली एवं कृष्णा का सराहनीय योगदान रहा।सहायक प्राचार्य राजीव सिंह के द्वारा धन्यवाद ज्ञापन किया गया।

Tags: bihar

Location: International

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

'हमारा गांव बिकाऊ है' पोस्टर विवाद बढ़ा, SHO के खिलाफ कार्रवाई

03 Jun 2025 5:49 PM

रोती हुई महिला ने निहंग सिंह पर लगाया आरोप बेअदबी, फिरोजपुर जमीन विवाद निहंग सिंह मामला

03 Jun 2025 5:48 PM

पंजाब किंग्स की जीत! मुंबई इंडियंस को हराकर फाइनल में बनाई जगह, अब RCB से होगी बड़ी टक्कर

02 Jun 2025 6:41 PM

Punjab Kings Vs RCB ! सुनें दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाज मोहित शर्मा किसका कर रहे हैं समर्थन

02 Jun 2025 6:39 PM

जेल से बाहर आने के बाद जगदीश भोला का EXCLUSIVE वीडियो

02 Jun 2025 6:37 PM

राजबीर कौर ने बताया कपिल शर्मा और भारती बहुत शरारती हैं, Rajbir kaur Exclusive Interview

02 Jun 2025 6:35 PM