Patna News: वृक्ष प्रकृति के अनमोल धरोहर व पर्यावरण के संरक्षक हैं - रेणु देवी

खबरे |

खबरे |

Patna News: वृक्ष प्रकृति के अनमोल धरोहर व पर्यावरण के संरक्षक हैं - रेणु देवी
Published : Jun 29, 2024, 4:31 pm IST
Updated : Jun 29, 2024, 4:31 pm IST
SHARE ARTICLE
Renu Devi said Trees are precious treasures of nature news in hindi
Renu Devi said Trees are precious treasures of nature news in hindi

मंत्री रेणु देवी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा आरंभ किए गए "एक पेड़ माँ के नाम" अभियान के तहत वृक्षारोपण किया।

Patna News In Hindi : पटना, भाजपा की वरिष्ठ नेत्री एवं प्रदेश की पशु एवं मत्स्य संसाधन मंत्री रेणु देवी ने आज पटना स्थित अपने सरकारी आवास पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा आरंभ किए गए "एक पेड़ माँ के नाम" अभियान के तहत वृक्षारोपण किया।

इस अवसर पर अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि वृक्ष प्रकृति के अनमोल धरोहर व पर्यावरण के संरक्षक हैं। इस धरती पर प्राकृतिक शोभा को बढ़ाने वाले ये वृक्ष ही हैं। वृक्षों के प्रति मानव मन में अनादि काल से ही अगाध श्रद्धा का बोध रहा है। यह कहना अतिशयोक्ति न होगी कि वृक्ष तो शायद हमारे बिना भी रह सकते हैं, लेकिन हम बिना वृक्षों के अपने जीवन की कल्पना भी नहीं कर सकते।

उन्होंने समस्त प्रदेशवासियों एवं देशवासियों से आह्वान करते हुए कहा कि आज ग्लोबल वार्मिंग की समस्या ने विकराल रूप धारण करना शुरू कर दिया है। यह न सिर्फ मानव जीवन के लिए घातक है, बल्कि विकास में भी बड़ी बाधा है।

अल्पवृष्टि एवं अत्यधिक ठनका गिरने आदि की घटनाएं आम हो गई हैं। सभी को इस गंभीर चुनौती से लड़ने हेतु आगे आकर प्रकृति संरक्षण के प्रति अपना समुचित योगदान सुनिश्चित करना होगा और अधिकाधिक संख्या में वृक्ष लगा कर भविष्य को सुरक्षित करना होगा।

(For more news apart from Renu Devi said Trees are precious treasures of nature News in Hindi, stay tuned to Rozana Spokesman hindi)

SHARE ARTICLE
Advertisement

 

बापू बलकौर सिंह की दिमाग को खोल देने वाली बातें, बादलों की पंथक राजनीति की खोल दी पोल

01 Apr 2025 1:56 PM

'हमें खुशी है कि हमारी उम्मीद से ज्यादा उसे सजा मिली बलात्कारी बजिंदर को', पीड़ित महिला का पति आया कैमरे के सामने

01 Apr 2025 1:51 PM

पंजाब को मिला Advocate Gernal... मनिंदरजीत सिंह बेदी ने संभाला पद, देखें इंटरव्यू

31 Mar 2025 5:48 PM

सीएम मान से मुलाकात के बाद कर्नल बाठ की पत्नी ने क्या कहा, सुनिए

31 Mar 2025 5:46 PM

कर्नल बाठ की पत्नी ने पंजाब पुलिस पर लगाए धमकी देने का आरोप

31 Mar 2025 5:45 PM

Punjab Latest Top News Today | देखिए खास खबरें | Spokesman TV | LIVE | Date 30/03/2025

30 Mar 2025 5:56 PM