BSF ने अमृतसर में अंतरराष्ट्रीय सीमा के पास मार गिराया पाकिस्तानी ड्रोन

खबरे |

खबरे |

BSF ने अमृतसर में अंतरराष्ट्रीय सीमा के पास मार गिराया पाकिस्तानी ड्रोन
Published : Jun 8, 2023, 10:22 am IST
Updated : Jun 8, 2023, 10:22 am IST
SHARE ARTICLE
सांकेतिक फोटो
सांकेतिक फोटो

बीएसएफ और पंजाब पुलिस द्वारा एक संयुक्त तलाशी अभियान चलाया गया।

चंडीगढ़:  सीमा सुरक्षा बल (BSF) के जवानों ने अमृतसर में अंतरराष्ट्रीय सीमा के पास एक कथित पाकिस्तानी ड्रोन को भारतीय क्षेत्र में घुसने के बाद मार गिराया। बीएसएफ के एक प्रवक्ता ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

प्रवक्ता ने बताया कि एक अलग घटना में सीमा सुरक्षा बल के जवानों ने तरन तारन जिले में एक अन्य पाकिस्तानी ड्रोन द्वारा गिराई गई दो किलोग्राम से अधिक हेरोइन (मादक पदार्थ) जब्त की। प्रवक्ता के मुताबिक, बुधवार रात नौ बजे बीएसएफ के जवानों ने अमृतसर में भैनी राजपुताना गांव के पास ड्रोन जैसी कुछ आवाज सुनी, जिसके बाद उन्होंने गालियां चलाईं।

उन्होंने बताया कि बीएसएफ और पंजाब पुलिस द्वारा एक संयुक्त तलाशी अभियान चलाया गया। इस दौरान, उन्हें गांव के बाहरी इलाके में राजताल-भारोपाल-डोके तिराहा से सटे एक खेत में ड्रोन क्षतिग्रस्त हालत में मिला। प्रवक्ता के अनुसार, बरामद ड्रोन डीजेआई मैट्रिस 300 आरटीके शृंखला का एक ‘क्वाडकॉप्टर’ है।

उन्होंने बताया कि ठीक उसी समय बीएसएफ जवानों ने तरन तारन में पाकिस्तान की ओर से एक ड्रोन को वान गांव के पास आते देखा और उसे रोकने की कोशिश की। प्रवक्ता के मुताबिक, कुछ देर बाद जवानों ने वान की ओर से आ रही एक संदिग्ध मोटरसाइकिल को देखा और उसे रुकने का इशारा किया। हालांकि, मोटरसाइकिल सवार मारी कंबोके गांव की ओर भाग गया। प्रवक्ता ने बताया कि बीएसएफ के जवानों ने मोटरसाइकिल का पीछा किया, लेकिन यह बाद में गांव में लावारिस मिली।

प्रवक्ता ने बताया कि गांव की घेराबंदी की गई और तलाशी अभियान के दौरान एक पैकेट मिला, जिसमें से दो किलोग्राम से अधिक हेरोइन की खेप बरामद की गई। आशंका जताई जा रही है कि ड्रोन से गिराए जाने के बाद इस पैकेट को मोटरसाइकिल सवार को आपूर्ति के लिए ले जाना था।

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

Congress ਦੇਵੇਗੀ Farmers ਨੂੰ Delhi ਜਾਣ ਨੂੰ ਰਾਹ, Punjab ਦੇ MP Dr. Amar Singh ਕਰ ਗਏ ਐਲਾਨ!

28 Sep 2024 5:58 PM

ਪ੍ਰਧਾਨਗੀ ਲਈ PU ਚੋਣਾਂ 'ਚ ਪਾਰਟੀਆਂ ਦੇ ਫਸੇ ਸਿੰਙ, ਸ਼ੁਰੂ ਹੋ ਗਿਆ ਜ਼ੋਰਦਾਰ ਪ੍ਰਚਾਰ ਤੇ ਠੋਕ ਕੇ ਬੋਲਦੇ ਮੁੰਡੇ!

31 Aug 2024 4:52 PM

ਕੀ ਹੈ HPV ਵਾਇਰਸ ਅਤੇ ਕਿਹੜੇ ਲੋਕਾਂ ਨੂੰ ਇਸ ਦਾ ਜ਼ਿਆਦਾ ਖ਼ਤਰਾ ਰਹਿੰਦਾ ਹੈ?

31 Aug 2024 4:48 PM

'ਦਸਤਾਰ ਤੋਂ ਬਿਨਾਂ ਮੈਂ ਅਧੂਰਾ ਹਾਂ', ਦੇਖੋ Yograj ਨੇ ਜ਼ਿੰਦਗੀ 'ਚ ਕਿਹੜਾ ਕੀਤਾ ਸੀ ਸਭ ਤੋਂ ਵੱਡਾ ਗੁਨਾਹ

31 Aug 2024 4:46 PM

'ਦਸਤਾਰ ਤੋਂ ਬਿਨਾਂ ਮੈਂ ਅਧੂਰਾ ਹਾਂ', ਦੇਖੋ Yograj ਨੇ ਜ਼ਿੰਦਗੀ 'ਚ ਕਿਹੜਾ ਕੀਤਾ ਸੀ ਸਭ ਤੋਂ ਵੱਡਾ ਗੁਨਾਹ

31 Aug 2024 4:44 PM

ਦੇਖੋ Dhanveer ਅੱਜ ਵੀ ਜਦੋ Lucky ਅਤੇ Navdeep ਨੂੰ ਦੇਖਦੇ ਨੇ ਤਾਂ ਕਿਹੜੀ ਪੁਰਾਣੀ Memory ਅਉਂਦੀ ਹੈ ਯਾਦ

31 Aug 2024 4:41 PM