Pollution News: गुरुग्राम-बल्लभगढ़ में प्रदूषण खतरनाक स्तर पर, 22 दिन में 164 जगह पराली जली

खबरे |

खबरे |

Pollution News: गुरुग्राम-बल्लभगढ़ में प्रदूषण खतरनाक स्तर पर, 22 दिन में 164 जगह पराली जली
Published : Oct 9, 2024, 10:14 am IST
Updated : Oct 9, 2024, 10:14 am IST
SHARE ARTICLE
Pollution at dangerous level in Gurugram-Ballabhgarh News In Hindi
Pollution at dangerous level in Gurugram-Ballabhgarh News In Hindi

7 अक्टूबर को 14 जगह फसल अवशेष जले हैं।

Pollution at dangerous level in Gurugram-Ballabhgarh News: चंडीगढ़- धान के सीजन में फसल अवशेष (पराली) जलाने का सिलसिला जारी है। 15 सितंबर से 7 अक्टूबर तक 22 दिन की अवधि में 164 जगह फसल अवशेष जलाए गए हैं। 7 अक्टूबर को 14 जगह फसल अवशेष जले हैं। जबकि छह को 23 व 5 अक्टूबर को महज 8 जगह अवशेष जलाए गए हैं। 

करनाल में सबसे अधिक 38, कुरुक्षेत्र में 37, अम्बाला में 16, फरीदाबाद में 10, फतेहाबाद में 6, जींद में 8, कैथल में 13, पलवल में 6, पानीपत में 5, रोहतक व सिरसा में 3-3, सोनीपत में 8 और यमुनानगर में 10, हिसार में 1 जगह फसल अवशेष जलाए गए हैं।जबकि इसी अवधि में वर्ष 2023 में 222, 2022 में 80 और 2021 में 35 जगह फसल अवशेष जलाए गए थे। 

प्रदूषण कंट्रोल बोर्ड के चेयरमैन पी राघवेंद्र राव के अनुसार अभी प्रदूषण का स्तर ज्यादा नहीं है। 4 विभागों की टीमें मौके पर जाकर किसानों को जागरूक कर रही हैं। अब तक कृषि विभाग ने डेढ़ लाख रुपए से ज्यादा का जुर्माना किसानों पर लगाया है। इस बार प्रदेश में करीब 80 लाख टन सकते हैं, क्योंकि धान की रोपाड से ज्यादा फसल अवशेष निकल ज्यादा रकबे में हुई है।

दिन का पारा 0.4 डिग्री तक गिरा, आज हल्की बूंदाबांदी

प्रदेश में तापमान में भी परिवर्तन हो रहा है। दिन के तापमान में 0.4 डिग्री की कमी आई है। महेंद्रगढ़ में सबसे अधिक 37.9 डिग्री तापमान आंका गया है। जबकि रोहतक में सबसे कम 32 डिग्री तापमान रहा। रात के तापमान में 0.6 डिग्री की कमी आई है। करनाल में सबसे कम 20.2 डिग्री तापमान रहा। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि मंगलवार रात से मौसम में फिर परिवर्तन हो सकता है। 9 अक्टूबर को कुछ इलाकों में बूंदाबांदी या हल्की बरसात के आसार बन सकते हैं।

(For more news apart from stock market update today Sensex rises162 points Nifty gains 57 points News in hindi, stay tuned to Spokesman Hindi)

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

'हमारा गांव बिकाऊ है' पोस्टर विवाद बढ़ा, SHO के खिलाफ कार्रवाई

03 Jun 2025 5:49 PM

रोती हुई महिला ने निहंग सिंह पर लगाया आरोप बेअदबी, फिरोजपुर जमीन विवाद निहंग सिंह मामला

03 Jun 2025 5:48 PM

पंजाब किंग्स की जीत! मुंबई इंडियंस को हराकर फाइनल में बनाई जगह, अब RCB से होगी बड़ी टक्कर

02 Jun 2025 6:41 PM

Punjab Kings Vs RCB ! सुनें दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाज मोहित शर्मा किसका कर रहे हैं समर्थन

02 Jun 2025 6:39 PM

जेल से बाहर आने के बाद जगदीश भोला का EXCLUSIVE वीडियो

02 Jun 2025 6:37 PM

राजबीर कौर ने बताया कपिल शर्मा और भारती बहुत शरारती हैं, Rajbir kaur Exclusive Interview

02 Jun 2025 6:35 PM