पंजाब में 3.73 लाख से ज्यादा शस्त्र लाइसेंस हैं : राज्य सरकार
पंजाब में 3.73 लाख से ज्यादा शस्त्र लाइसेंस हैं : राज्य सरकार
Published : Mar 12, 2023, 4:30 pm IST
Updated : Mar 12, 2023, 4:30 pm IST
SHARE ARTICLE
There are over 3.73 lakh arms licenses in Punjab: State Government
There are over 3.73 lakh arms licenses in Punjab: State Government

पंजाब सरकार ने शनिवार को विधानसभा में बताया कि राज्य में कुल 3,73,053 हथियार लाइसेंस हैं।

चंडीगढ़ : पंजाब सरकार ने विधानसभा को बताया कि राज्य में 3.73 लाख से अधिक शस्त्र लाइसेंस हैं और सबसे ज्यादा लाइसेंस गुरदासपुर में हैं। राज्य सरकार ने 813 शस्त्र लाइसेंस रद्द कर दिए हैं, जिनमें से 89 आपराधिक पृष्ठभूमि वाले लोगों के थे।

पंजाब सरकार ने एक अतारांकित प्रश्न के उत्तर में शनिवार को विधानसभा में बताया कि राज्य में कुल 3,73,053 हथियार लाइसेंस हैं।

यह प्रश्न आम आदमी पार्टी (आप) के विधायक इन्दरजीत कौर मान ने पूछा था। राज्य सरकार द्वारा दिए गए उत्तर के अनुसार, पंजाब के गुरदासपुर जिले में सबसे ज्यादा 40,789 हथियार लाइसेंस हैं, वहीं भटिंडा में 29,353, पटियाला में 28,340, मोगा में 26,756, अमृतसर (ग्रामीण) में 23,201 और फिरोजपुर में 21,432 शस्त्र लाइसेंस हैं।

उत्तर के अनुसार, सबसे ज्यादा 235 हथियार के लाइसेंस मोहाली में रद्द किए गए हैं, वहीं पठानकोट में 199, लुधियाना (ग्रामीण) में 87 और फरीदकोट में 84 लाइसेंस रद्द हुए हैं। राज्य सरकार के अनुसार, अमृतसर में रद्द किए गए सभी 27 हथियारों के लाइसेंस आपराधिक पृष्ठभूमि वाले लोगों के थे। 

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

'हमारा गांव बिकाऊ है' पोस्टर विवाद बढ़ा, SHO के खिलाफ कार्रवाई

03 Jun 2025 5:49 PM

रोती हुई महिला ने निहंग सिंह पर लगाया आरोप बेअदबी, फिरोजपुर जमीन विवाद निहंग सिंह मामला

03 Jun 2025 5:48 PM

पंजाब किंग्स की जीत! मुंबई इंडियंस को हराकर फाइनल में बनाई जगह, अब RCB से होगी बड़ी टक्कर

02 Jun 2025 6:41 PM

Punjab Kings Vs RCB ! सुनें दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाज मोहित शर्मा किसका कर रहे हैं समर्थन

02 Jun 2025 6:39 PM

जेल से बाहर आने के बाद जगदीश भोला का EXCLUSIVE वीडियो

02 Jun 2025 6:37 PM

राजबीर कौर ने बताया कपिल शर्मा और भारती बहुत शरारती हैं, Rajbir kaur Exclusive Interview

02 Jun 2025 6:35 PM