Chandigarh News: अलग-अलग विभागों की 252 ऑनलाइन सर्विस अब सिंगल विंडो पर

खबरे |

खबरे |

Chandigarh News: अलग-अलग विभागों की 252 ऑनलाइन सर्विस अब सिंगल विंडो पर
Published : Apr 15, 2024, 12:18 pm IST
Updated : Apr 15, 2024, 12:18 pm IST
SHARE ARTICLE
Chandigarh News: 252 online services of different departments now on single window
Chandigarh News: 252 online services of different departments now on single window

आप प्रशासन की वेबसाइट eservices.chd.gov. in पर जाकर ये सुविधा ले सकते हैं।

Chandigarh News: गाड़ी की रजिस्ट्रेशन करवानी है, बुकिंग या फिर प्रॉपर्टी ट्रांसफर से जुड़े काम। इसके लिए चंडीगढ़ में आपको अलग अलग विभागों की वेबसाइट में ऑनलाइन लिंक ढूंढने की जरूरत नहीं बल्कि प्रशासन ने इसके लिए एक ही सिंगल विंडो सिस्टम शुरु किया है जहां पर सभी विभागों की ऑनलाइन सर्विसेज को जोड़ दिया गया है। 

आप प्रशासन की वेबसाइट eservices.chd.gov. in पर जाकर ये सुविधा ले सकते हैं। दरअसल लोगों को अभी ये समस्या आती थी कि एक विभाग की ऑनलाइन सर्विस के लिए किसी पोर्टल में तो दूसरी सर्विस के लिए किसी दूसरे डिपार्टमेंट की वेबसाइट में ऑनलाइन लिंक ढूंढने पड़ते थे। सर्विस के लिए कितना खर्चा होगा, क्या तय सीमा है सर्विस पूरी करने की इसको लेकर जानकारी भी अलग अलग जगहों से मिलती थी। लेकिन इसको अब ये एक ही पोर्टल में सारी जानकारी मिल जाएगी। जैसे रजिस्ट्रिंग एंड लाइसेंसिंग अथॉरिटी में जाने के लिए आपने ऑनलाइन बुकिंग करवानी है तो इसके लिए इस पोर्टल से भी एप्लाई कर सकते हैं और आरएलए की वेबसाइट के जरिए बुकिंग के लिए क्या प्रोसिजर है उसको लेकर भी जानकारी यहीं मिल जाएगी।

 नेशनल इंफॉर्मेटिक्स सेंटर की तरफ से इस पोर्टल को तैयार किया गया है। चंडीगढ़ में राइट टू सर्विस को भी नोटिफाई किया जा चुका है इसलिए किस विभाग की किस सर्विस के लिए कितना टाइम लगेगा ये दिन भी तय है।

• 25 विभागों की पोर्टल में 252 सर्विसेज...

इंजीनियरिंग डिपार्टमेंट की 10, ट्रांसपोर्ट डिपार्टमेंट की 24, टूरिज्म डिपार्टमेंट की 2, डिप्टी कमिश्नर ऑफिस की 19, एक्साइज एंड टेक्सेशन की 26, इस्टेट ऑफिस की 25, सीएचबी की 8, सीपीसीसी की 18, एजूकेशन डिपार्टमेंट की 11, हेल्थ डिपार्टमेंट की 6, व अन्य विभागों की भी इसी तरह से सर्विसेज को इससे जोड़ा गया है। इसके अलावा आरएलए, हॉस्पिटल के लिए ऑनलाइन एप्वाइंटमेंट वगैरह की सुविधा भी यहीं से मिल सकेगी।

(For more news apart from Chandigarh News: 252 online services of different departments now on single window, Lalu Yadav's attack on BJP, stay tuned to Rozana Spokesman)
 

SHARE ARTICLE
Advertisement

 

मुक्तसर साहिब के मशहूर होटल में हुआ बड़ा हंगामा

27 Apr 2025 5:02 PM

पटियाला 'अपहरणकर्ता' मुठभेड़ मामले में नया मोड़, परिजनों ने लगाया पुलिस द्वारा जसप्रीत की हत्या का आरोप 

26 Apr 2025 6:38 PM

पंजाब की ताजा खबरें | देखिये क्या है खास | Spokesman TV | LIVE

26 Apr 2025 6:35 PM

"पुलिस Pastor Jashan Gill के साथ मिलके हम पर समझौता करने का दबाव बना रही है" - पीड़िता के पिता का आरोप

25 Apr 2025 5:54 PM

Pahalgam Attack को लेकर चंडीगढ़ के लोगों ने पाकिस्तान के खिलाफ जताया गुस्सा, बेगुनाहों की मौत पर दिखे दिल के घाव

25 Apr 2025 5:52 PM

Pahalgam Terror Attack News: आतंकी हमले के बाद स्थानीय लोगों ने कैमरे के सामने रखी अपनी बात

25 Apr 2025 5:50 PM