भाजपा अध्यक्ष नड्डा ने की अमरिंदर सिंह से मुलाकात

खबरे |

खबरे |

भाजपा अध्यक्ष नड्डा ने की अमरिंदर सिंह से मुलाकात
Published : Jun 15, 2023, 2:55 pm IST
Updated : Jun 15, 2023, 2:55 pm IST
SHARE ARTICLE
फोटो साभार-@JPNadda
फोटो साभार-@JPNadda

नड्डा ने बाद में चंडीगढ़ में अर्जुन पुरस्कार विजेता और निशानेबाज अंजुम मुदगिल से उनके आवास पर मुलाकात की।

चंडीगढ़: भाजपा के अध्यक्ष जे पी नड्डा ने बृहस्पतिवार को पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह और उनके परिवार से मोहाली स्थित उनके आवास पर मुलाकात की। इस मुलाकात के दौरान नड्डा के साथ पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सौदान सिंह भी मौजूद थे। अमरिंदर सिंह भाजपा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सदस्य हैं।

उन्होंने एक ट्वीट में कहा, ‘‘आज अपने निवास पर भाजपा अध्यक्ष जे पी नड्डा और उपाध्यक्ष सौदान सिंह का स्वागत करके प्रसन्नता हुई।’’ इस मौके पर अमरिंदर की पत्नी एवं सांसद परनीत कौर, बेटी जय इंदर कौर और बेटा रनिंदर सिंह भी मौजूद रहे। मुख्यमंत्री पद से हटाए जाने के बाद अमरिंदर सिंह ने पिछले साल भाजपा का दामन थाम लिया था।

नड्डा ने बाद में चंडीगढ़ में अर्जुन पुरस्कार विजेता और निशानेबाज अंजुम मुदगिल से उनके आवास पर मुलाकात की। सौदान सिंह के अलावा चंडीगढ़ में नड्डा के साथ राज्यसभा सदस्य अनिल जैन, भाजपा की चंडीगढ़ इकाई के अध्यक्ष अरुण सूद भी मौजूद थे।

भाजपा अध्यक्ष नड्डा ने केंद्र में नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार के नौ साल पूरे होने के मौके पर बुधवार को भाजपा के ‘महा जन संपर्क’ कार्यक्रम के तहत पंजाब के होशियारपुर में एक रैली को संबोधित किया था।

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

इस गांव में कोई भी घर नशे से नहीं बचा, अपने ही घर के बर्तन और कपड़े चुराकर करते हैं नशा|Spokesman D Sath

12 Mar 2025 5:50 PM

अब Nawanshahr में नशा तस्करों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई,Bulldozer से मिनटों में ढहाया गया मकान

11 Mar 2025 5:59 PM

कुर्सी लेकर निकले Justin Trudeau, Canada में ट्रूडो का शासन ख़त्म, जीभ बाहर, हाथ में कुर्सी

11 Mar 2025 5:56 PM

न ग्रंथ साहिब, न पंथ, तो कैसे बना नया जत्थेदार, मजीठिया के पक्ष में Chandumajra

10 Mar 2025 7:13 PM

चंडीगढ़ में REV EXPO के तीसरे संस्करण में क्या था खास?

10 Mar 2025 7:10 PM

ड्रग तस्कर का घर तोड़ने पहुंची पुलिस, फूट-फूटकर रोने लगी महिला

10 Mar 2025 7:09 PM