लुधियाना लूट मामले की मास्टरमाइंड मनदीप मोना और उसका पति गिरफ्तार

खबरे |

खबरे |

लुधियाना लूट मामले की मास्टरमाइंड मनदीप मोना और उसका पति गिरफ्तार
Published : Jun 17, 2023, 1:41 pm IST
Updated : Jun 17, 2023, 1:41 pm IST
SHARE ARTICLE
Ludhiana robbery mastermind Mandeep Mona and her husband arrested
Ludhiana robbery mastermind Mandeep Mona and her husband arrested

पंजाब के डीजीपी इस संबंध में एक ट्वीट के जरिए जानकारी साझा की है.

चंडीगढ़: लुधियाना में 8.5 करोड़ रुपये की लूट मामले में पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है. लुधियाना पुलिस और काउंटर इंटेलिजेंस यूनिट ने भगोड़ी मनदीप कौर उर्फ ​​मोना और उसके पति जसविंदर सिंह को उत्तराखंड से गिरफ्तार किया है.

इसके साथ ही पुलिस ने 100 घंटे से भी कम समय में लुधियाना कैश वैन डकैती के सरगना को गिरफ्तार कर लिया है। पंजाब के डीजीपी इस संबंध में एक ट्वीट के जरिए जानकारी साझा की है. उन्होंने कहा कि करोड़ों रुपये की डकैती के मामले को सुलझाने के लिए पुलिस टीमों ने पेशेवर और वैज्ञानिक दृष्टिकोण का इस्तेमाल किया।

इससे पहले पुलिस ने मनदीप कौर उर्फ ​​मोना और उसके पति जसविंदर सिंह के खिलाफ लुक आउट नोटिस जारी किया था। इसके साथ ही पुलिस ने दोनों को खुली चुनौती देते हुए सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर की, जिसमें उन्होंने कहा कि मनदीप कौर उर्फ मोना और जसविंदर सिंह तुम जितना तेज भाग सकते हो भाग लो, लेकिन तुम बच नहीं सकते। तुम्हें जल्द पिंजरे में डाल दिया जाएगा।

लुधियाना के पुलिस कमिश्नर मनदीप सिद्धू ने कहा कि आरोपियों को पकड़ने के लिए अब तक करीब 1 करोड़ रुपए खर्च किए जा चुके हैं। इससे मजदूरों को पैसे की तलाश में  सीवरेज लाइनों में उतरना पड़ा। आरोपियों ने घटना के दिन काले कपड़े पहनने की योजना बनाई थी, ताकि रात में कुछ नजर न आए। उन्होंने कहा था कि मामले को सुलझाने में जितना भी खर्च आ रहा है, उसे कंपनी से ही वसूलने के लिए DGP से चर्चा चल रही है।

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

इस गांव में कोई भी घर नशे से नहीं बचा, अपने ही घर के बर्तन और कपड़े चुराकर करते हैं नशा|Spokesman D Sath

12 Mar 2025 5:50 PM

अब Nawanshahr में नशा तस्करों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई,Bulldozer से मिनटों में ढहाया गया मकान

11 Mar 2025 5:59 PM

कुर्सी लेकर निकले Justin Trudeau, Canada में ट्रूडो का शासन ख़त्म, जीभ बाहर, हाथ में कुर्सी

11 Mar 2025 5:56 PM

न ग्रंथ साहिब, न पंथ, तो कैसे बना नया जत्थेदार, मजीठिया के पक्ष में Chandumajra

10 Mar 2025 7:13 PM

चंडीगढ़ में REV EXPO के तीसरे संस्करण में क्या था खास?

10 Mar 2025 7:10 PM

ड्रग तस्कर का घर तोड़ने पहुंची पुलिस, फूट-फूटकर रोने लगी महिला

10 Mar 2025 7:09 PM