अमृतपाल को फरार होने में मदद करने वाले चार लोग गिरफ्तार : पंजाब पुलिस

खबरे |

खबरे |

अमृतपाल को फरार होने में मदद करने वाले चार लोग गिरफ्तार : पंजाब पुलिस
Published : Mar 21, 2023, 7:06 pm IST
Updated : Mar 21, 2023, 7:06 pm IST
SHARE ARTICLE
Four people who helped Amritpal escape arrested: Punjab Police
Four people who helped Amritpal escape arrested: Punjab Police

। गिल ने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत मान स्थिति की निगरानी कर रहे हैं और पुलिस अधिकारियों से नियमित ‘फीडबैक’ ले रहे हैं।

चंडीगढ़ : पंजाब पुलिस ने मंगलवार को कहा कि कट्टरपंथी उपदेशक अमृतपाल सिंह को भागने में मदद करने के आरोप में चार लोगों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस अधिकारियों ने कहा कि इन लोगों ने अमृतपाल को एक कार से भागने में मदद की और पूछताछ के दौरान यह सामने आया कि वह जालंधर के नंगल अंबियन गांव में एक गुरुद्वारे गया था।

पंजाब के पुलिस महानिरीक्षक (मुख्यालय) सुखचैन सिंह गिल ने यहां संवाददाताओं से कहा, ‘‘वहां उसने (अमृतपाल) अपने कपड़े बदले, शर्ट और पैंट पहनी और तीन अन्य लोगों के साथ दो बाइक पर सवार होकर फरार हो गया।’’ शनिवार को जब पुलिस ने अमृतपाल और उसके संगठन ‘वारिस पंजाब दे’ के खिलाफ कार्रवाई शुरू की थी, तब अमृतपाल अपना वाहन बदलकर भागने में कामयाब रहा था।

गिल ने कहा कि मनप्रीत सिंह उर्फ मन्ना, गुरदीप सिंह उर्फ दीपा, हरप्रीत सिंह उर्फ हैप्पी और गुरभेज सिंह उर्फ भेजा को अमृतपाल सिंह को भगाने में मदद करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। उन्होंने कहा कि कार को जब्त कर लिया गया है और इसमें .315 बोर की एक राइफल, कुछ तलवारें तथा एक वॉकी-टॉकी सेट मिला है।

पुलिस ने अलग-अलग पोशाक में अमृतपाल सिंह की चार तस्वीरें भी जारी कीं और लोगों से उसका पता लगाने में मदद करने की अपील की। आईजी ने कहा कि कट्टरपंथी उपदेशक को पकड़ने के प्रयास जारी हैं। गिल ने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत मान स्थिति की निगरानी कर रहे हैं और पुलिस अधिकारियों से नियमित ‘फीडबैक’ ले रहे हैं। पुलिस ने शनिवार को कट्टरपंथी उपदेशक अमृतपाल सिंह और उसके संगठन ‘वारिस पंजाब दे’ के सदस्यों के खिलाफ एक बड़ी कार्रवाई शुरू की थी। हालांकि, उपदेशक पुलिस को चकमा देकर भागने में सफल रहा।

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

चिट्ठियों के मुद्दे पर Simranjit Singh Maan का Exclusive Interview

06 Mar 2025 5:46 PM

Online Cricket App के जरिए युवक से ₹2 करोड़ की ठगी! पुलिस ने 3 लोगों के खिलाफ दर्ज किया मामला

05 Mar 2025 5:38 PM

सरदारों को शक के आधार पर बसों से उतारकर की जा रही है चेकिंग| Kisan Protest Chandigarh Mohali

05 Mar 2025 5:37 PM

Uttarakhand में सिखों की पिटाई मामले में 3 आरोपी गिरफ्तार, पार्किंग को लेकर हुआ था विवाद...

04 Mar 2025 5:40 PM

नशेड़ी बेटे से दुखी होकर बेबस पिता ने अपने ही बेटे को किया पुलिस के हवाले

04 Mar 2025 5:39 PM

महिलाओं की तरह पुरुषों के लिए भी होना चाहिए Men Commission| |Podcast With Punjab Women Commission Raj Lali Gill

03 Mar 2025 6:00 PM