पंजाब : कुछ जिलों को छोड़कर अन्य हिस्सों में आज इंटरनेट सेवाएं कर दी जाएंगी बहाल

खबरे |

खबरे |

पंजाब : कुछ जिलों को छोड़कर अन्य हिस्सों में आज इंटरनेट सेवाएं कर दी जाएंगी बहाल
Published : Mar 21, 2023, 11:47 am IST
Updated : Mar 21, 2023, 11:47 am IST
SHARE ARTICLE
Punjab: Internet services will be restored today except in some districts
Punjab: Internet services will be restored today except in some districts

राज्य के शेष हिस्सों में ये सेवाएं आज दोपहर तक बहाल हो जाएंगी।

चंडीगढ़ : पंजाब में आज 4 जिलों और 2 जिलों के कुछ हिस्सों को छोड़कर इंटरनेट सेवाएं बहाल हो जाएंगी. पंजाब सरकार ने मंगलवार को तरन तारन, फिरोजपुर, मोगा, संगरूर और अमृतसर के अजनाला उप-मंडल तथा मोहाली के कुछ इलाकों में मोबाइल इंटरनेट और SMS सेवाओं के निलंबन की अवधि गुरूवार दोपहर तक बढ़ा दी है जबकि राज्य के शेष हिस्सों में ये सेवाएं आज दोपहर तक बहाल हो जाएंगी।

गृह मामले और न्याय विभाग ने एक आदेश में कहा कि राज्य के बाकी हिस्सों से, मोबाइल इंटरनेट और SMS सेवाओं पर लगाई गई पाबंदियां मंगलवार को दोपहर तक हटा ली जाएंगी।  पंजाब पुलिस ने कट्टरपंथी उपदेशक अमृतपाल सिंह और उसके समूह ‘वारिस पंजाब दे’ के सदस्यों के खिलाफ शनिवार को बड़ी कार्रवाई शुरू की थी जिसके बाद राज्य सरकार ने मोबाइल इंटरनेट और एसएमएस सेवाओं पर पाबंदियां लगा दी थीं।

हाल के आदेश में कहा गया है, ‘‘यह निर्देश दिया जाता है कि पंजाब के क्षेत्रीय न्यायाधिकार क्षेत्र में सभी मोबाइल इंटरनेट सेवाएं, सभी SMS सेवाएं (बैंकिंग और मोबाइल रिचार्ज के अलावा) तथा मोबाइल नेटवर्क पर उपलब्ध सभी डोंगल सेवाएं केवल तरन तारन, फिरोजपुर, मोगा, संगरूर, अमृतसर में अजनाला उप-मंडल, वाईपीएस चौक से जुड़े इलाकों और हवाई अड्डा रोड पर 21 मार्च (दोपहर 12 बजे) से 23 मार्च (दोपहर 12 बजे) तक निलंबित रहेंगी ताकि हिंसा भड़काने तथा शांति एवं सार्वजनिक व्यवस्था में बाधा डालने के किसी भी प्रयास को रोका जा सके।’’

PhotoPhoto

इसमें यह स्पष्ट किया गया है कि राज्य के बाकी हिस्सों में मोबाइल इंटरनेट सेवाएं 21 मार्च को दोपहर 12 बजे से सामान्य रूप से काम करने लगेंगी।

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

Congress ਦੇਵੇਗੀ Farmers ਨੂੰ Delhi ਜਾਣ ਨੂੰ ਰਾਹ, Punjab ਦੇ MP Dr. Amar Singh ਕਰ ਗਏ ਐਲਾਨ!

28 Sep 2024 5:58 PM

ਪ੍ਰਧਾਨਗੀ ਲਈ PU ਚੋਣਾਂ 'ਚ ਪਾਰਟੀਆਂ ਦੇ ਫਸੇ ਸਿੰਙ, ਸ਼ੁਰੂ ਹੋ ਗਿਆ ਜ਼ੋਰਦਾਰ ਪ੍ਰਚਾਰ ਤੇ ਠੋਕ ਕੇ ਬੋਲਦੇ ਮੁੰਡੇ!

31 Aug 2024 4:52 PM

ਕੀ ਹੈ HPV ਵਾਇਰਸ ਅਤੇ ਕਿਹੜੇ ਲੋਕਾਂ ਨੂੰ ਇਸ ਦਾ ਜ਼ਿਆਦਾ ਖ਼ਤਰਾ ਰਹਿੰਦਾ ਹੈ?

31 Aug 2024 4:48 PM

'ਦਸਤਾਰ ਤੋਂ ਬਿਨਾਂ ਮੈਂ ਅਧੂਰਾ ਹਾਂ', ਦੇਖੋ Yograj ਨੇ ਜ਼ਿੰਦਗੀ 'ਚ ਕਿਹੜਾ ਕੀਤਾ ਸੀ ਸਭ ਤੋਂ ਵੱਡਾ ਗੁਨਾਹ

31 Aug 2024 4:46 PM

'ਦਸਤਾਰ ਤੋਂ ਬਿਨਾਂ ਮੈਂ ਅਧੂਰਾ ਹਾਂ', ਦੇਖੋ Yograj ਨੇ ਜ਼ਿੰਦਗੀ 'ਚ ਕਿਹੜਾ ਕੀਤਾ ਸੀ ਸਭ ਤੋਂ ਵੱਡਾ ਗੁਨਾਹ

31 Aug 2024 4:44 PM

ਦੇਖੋ Dhanveer ਅੱਜ ਵੀ ਜਦੋ Lucky ਅਤੇ Navdeep ਨੂੰ ਦੇਖਦੇ ਨੇ ਤਾਂ ਕਿਹੜੀ ਪੁਰਾਣੀ Memory ਅਉਂਦੀ ਹੈ ਯਾਦ

31 Aug 2024 4:41 PM