ट्विटर हैंडल बंद करवाने की कोशिश पर भड़के विधायक Pargat Singh, बोले- ऐसे विपक्ष की आवाज को दबा नहीं सकती पंजाब सरकार

खबरे |

खबरे |

ट्विटर हैंडल बंद करवाने की कोशिश पर भड़के विधायक Pargat Singh, बोले- ऐसे विपक्ष की आवाज को दबा नहीं सकती पंजाब सरकार
Published : Nov 21, 2025, 7:12 pm IST
Updated : Nov 21, 2025, 7:12 pm IST
SHARE ARTICLE
MLA Pargat Singh lashed out at the attempt to shut down his Twitter handle, saying the Punjab government cannot suppress the opposition's voice like this.
MLA Pargat Singh lashed out at the attempt to shut down his Twitter handle, saying the Punjab government cannot suppress the opposition's voice like this.

पंजाब को बर्बाद नहीं होने देगी कांग्रेस, सरकार की इन हरकतों का दिया जाएगा जवाब

Punjab News: पंजाब में हर दिन हो रहे कत्लोगारत का विरोध करने वालों की आवाज को पंजाब सरकार दबा नहीं सकती है। यह चेतावनी देते हुए पूर्व शिक्षा मंत्री और विपक्ष के विधायक परगट सिंह मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान और पंजाब की आम आदमी पार्टी की सरकार पर जमकर भड़के। उन्होंने उनके ट्विटर हैंडल को अधिकारिक तौर पर शिकायक देकर बंद करवाने की कोशिश करने वाली पंजाब सरकार को कटघरे में भी खड़ा किया। उन्होंने कहा कि इस तरह की कोशिशें सरकार की नाकामी और बौखलाहट को दर्शाती हैं। (MLA Pargat Singh lashed out at the attempt to shut down his Twitter handle news in hindi) 

अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सचिव परगट सिंह ने कहा कि जिस तरह से दिन ब दिन पंजाब के हालात बिगड़ रहे हैं और कानून व्यवस्था चरमरा चुकी है, वह सोचनीय है। उन्होंने कहा कि एक नवंबर से अब तक एक भी दिन ऐसा नहीं गया है, जब पंजाब में एक दो हत्याएं न हुए हों। पंजाब का कोई जिला या कोना ऐसा नहीं है, जहां से गोली चलने की वारदातें न हो रही हों। 

उन्होंने कहा कि विपक्ष के विधायक होने के नाते वह ट्विट करके सरकार को जनता की अदालत में खड़ा करने की कोशिश कर रहे हैं और करते रहेंगे। लेकिन सरकार पंजाब के हक सच में खड़े होने वाली सभी आवाजों को दबाने की कोशिशों में लगी हैं। मेरे ट्विटर हैंडल की अधिकारिक कंप्लेट करके बंद करवाने की कोशिश करना भी इसी का हिस्सा है। इन कोशिशों को कामयाब नहीं होने दिया जाएगा।

पूर्व शिक्षा मंत्री परगट सिंह ने मुख्मयंत्री भगवंत सिंह मान पर सवालों की बौछार करते हुए कहा कि क्या मुख्यमंत्री को साकारात्मक आलोचना (हैल्दी क्रिटिसिज्म) पसंद नहीं है? मुख्मयंत्री को मेरा ट्विटर हैंडल बंद करवाने के लिए दौड़ भाग करने की बजाए पंजाब के खराब हो रहे हालातों को सुधारने और काबू पाने को लेकर सोचना चाहिए।

साथ ही उन्होंने विधानसभा स्पीकर से भी सवाल किया कि अगर विधानसभा का कोई सदस्य पंजाब के लिए अच्छी बात करता है तो क्या उसे दबा देना सही है। उन्होंने एक बार फिर से पंजाब की बिगड़ रही कानून व्यवस्था के लिए आप सरकार को विफल करार दिया। कहा कि सरकार पंजाब के हालत बद से बदतर करने से बचा नहीं पा रही है। लेकिन विपक्ष और कांग्रेस पंजाब को बर्बाद नहीं होने देगी और सरकार को उसकी ओछी हरकतों का जवाब दिया जाएगा।

(For more news apart from MLA Pargat Singh lashed out at the attempt to shut down his Twitter handle news in hindi, stay tuned to Rozanaspokesman Hindi)

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

'हमारा गांव बिकाऊ है' पोस्टर विवाद बढ़ा, SHO के खिलाफ कार्रवाई

03 Jun 2025 5:49 PM

रोती हुई महिला ने निहंग सिंह पर लगाया आरोप बेअदबी, फिरोजपुर जमीन विवाद निहंग सिंह मामला

03 Jun 2025 5:48 PM

पंजाब किंग्स की जीत! मुंबई इंडियंस को हराकर फाइनल में बनाई जगह, अब RCB से होगी बड़ी टक्कर

02 Jun 2025 6:41 PM

Punjab Kings Vs RCB ! सुनें दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाज मोहित शर्मा किसका कर रहे हैं समर्थन

02 Jun 2025 6:39 PM

जेल से बाहर आने के बाद जगदीश भोला का EXCLUSIVE वीडियो

02 Jun 2025 6:37 PM

राजबीर कौर ने बताया कपिल शर्मा और भारती बहुत शरारती हैं, Rajbir kaur Exclusive Interview

02 Jun 2025 6:35 PM