AAP सरकार ने पंजाब को बनाया कर्ज में नंबर वन, हर नवजात बच्चे के सिर 1.23 लाख का कर्ज : परगट सिंह
Published : Nov 27, 2025, 7:19 pm IST
Updated : Nov 27, 2025, 7:21 pm IST
SHARE ARTICLE
AAP government has made Punjab number one in debt, every newborn child has a debt of Rs 1.23 lakh: Pargat Singh
AAP government has made Punjab number one in debt, every newborn child has a debt of Rs 1.23 lakh: Pargat Singh

चार सालों में सरकार ने पंजाब पर चढ़ाया डेढ़ लाख करोड़ का नया कर्ज, आर्थिक इमरजेंसी जैसे हालात

Chandigarh News: कभी कृषि और समृद्धि में देश में नंबर एक पर रहने वाला पंजाब आज कर्ज में नंबर-1 पर आ गया है। इन शब्दों के साथ पंजाब के हालात पर चिंता व्यक्त करते हुए पूर्व शिक्षा मंत्री और विधायक परगट सिंह ने कहा कि आज पंजाब का बच्चा-बच्चा (हर व्यक्ति) 1 लाख 23 हजार 274 रुपए कर्ज के नीचे दब गया है। आम आदमी पार्टी के राज में राज्य की स्थिति इस कद्र बिगाड़ गई है कि पंजाब में आर्थिक एमरजेंसी के हालात पैदा हो गए हैं। 

पंजाब के हर व्यक्ति के लिए यह चिंता का विषय़ है। उसके बावजूद आम आदमी पार्टी अपने फ्री में दी जाने वाली सुविधाओं के वादों को पूरा करने के लिए पंजाब का गिरवी रखकर कर्ज पर कर्ज ले रही है। सरकार को पंजाब की आर्थित एमरजेंसी की तरफ ले जाने से रोकने के लिए सख्त कदम उठाने चाहिए। 

परगट सिंह ने कहा कि हाल ही में भारत के नियंत्रक एवं महालेखा परीक्षक ने अपनी रिपोर्ट में राज्यों पर कर्ज को लेकर सार्वजनिक की गई रिपोर्ट में चौंकाने वाली जानकारी दी है। उन्होंने कहा कि कैग ने बताया कि देश के सभी 28 राज्यों पर कर्ज बीते 10 सालों में 3 गुना बढ़ गया है। रिपोर्ट के मुताबिक पंजाब ने सबसे ज्यादा कर्ज लेरखा है। पंजाब पर जीएसडीपी का 40.35 प्रतिशत कर्ज है। 

उन्होंने कहा कि पंजाब में पिछले सरकारों में कई दशकों के राज के बाद पंजाब पर 2 लाख 62 हजार करोड़ का कर्ज चढ़ा था, लेकिन आम आदमी पार्टी ने पिछले तीन साल में 1 लाख 20 हजार करोड़ और अब चौथे साल में 40 हजार करोड़ का नया कर्ज उठा लिया है। 

परगट सिंह ने कहा कि पंजाब सरकार पर 3,82,935 करोड़ रुपए का कर्ज है और यह राशि वित्तीय वर्ष 2025-26 के अंत तक लगभग 4,17,136 करोड़ रुपए तक पहुंचने का अनुमान है। 2023 के अंत तक पंजाब का कर्ज उसके जीएसडीपी का 40.35% था, जो इसे सभी राज्यों में सबसे अधिक कर्जदार बनाता है। इसी रफ्तार से पंजाब सरकार कर्ज लेती रही तो यह कर्ज 5 लाख करोड़ रुपए पार कर जाएगा।  

पूर्व शिक्षा मंत्री परगट सिंह ने कहा कि यह आंकड़ें राज्य की आर्थिक सेहत पर गंभीर सवाल पैदा करते हैं। पंजाब लंबे समय से कृषि संकट से जूझ रहा है। उनका उद्योगिक विस्तार भी बहुत कम हुआ है। राज्य में दी जाने वाली सब्सिडी का अपना बोझ है। आम आदमी पार्टी यह कर्ज पंजाब के विकास के लिए नहीं बल्कि अपने वादों को पूरा करने के नाम पर ले रही है। बल्कि पंजाब के पैसे को पार्टी की पब्लिसिटी पर उड़ा रहे हैं।

(For more news apart from AAP government has made Punjab number one in debt, every newborn child has a debt of Rs 1.23 lakh: Pargat Singh news in hindi, stay tuned to Rozanaspokesman Hindi) 

Tags: punjab news

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

क्या दिवाली पर पटाखों पर पूरी तरह बैन रहेगा या इसकी इजाजत होगी?

30 Sep 2026 10:25 PM

चुनाव आयोग ऑफिस की और मार्च कर रहे कांग्रेसियों पर वॉटर कैनन से पानी की बौछारें, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की कर रहे मांग

25 Sep 2026 4:13 PM

स्कॉर्पियो में ड्रग्स, पुलिस पीछे! गाड़ियां टकराईं और फिर गोलियां चलीं

24 Sep 2026 9:58 AM

पाकिस्तान में 1000 रुपये प्रति लीटर होने वाला है पेट्रोल, पेट्रोलियम मंत्री ने जनता से कहा..

21 Sep 2026 3:09 PM

कनाडा से बड़ी कार्रवाई, 4 पंजाबी युवक डिपोर्ट, मांग रहे थे फिरौती

15 Sep 2026 12:32 PM

संगरूर में किसानों और पुलिस के बीच झड़प, घटना के वीडियो आए सामने, किसानों ने तोड़े बैरिकेड्स

05 Sep 2026 4:27 PM