दिल्ली के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश

खबरे |

खबरे |

दिल्ली के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश
Published : Mar 1, 2023, 11:08 am IST
Updated : Mar 1, 2023, 11:08 am IST
SHARE ARTICLE
Light rain in parts of Delhi
Light rain in parts of Delhi

आईएमडी ने दिल्ली में दिन में आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए रहने और बहुत हल्की बारिश या बूंदाबांदी होने का अनुमान जताया है।

New Delhi: राष्ट्रीय राजधानी के कुछ हिस्सों में बुधवार को सुबह हल्की बारिश हुई और शहर में न्यूनतम तापमान 17.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से पांच डिग्री अधिक है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने यह जानकारी दी। आईएमडी ने दिल्ली में दिन में आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए रहने और बहुत हल्की बारिश या बूंदाबांदी होने का अनुमान जताया है।

विभाग ने बताया कि राष्ट्रीय राजधानी में बुधवार को सुबह साढ़े आठ बजे सापेक्षिक आर्द्रता 54 फीसदी दर्ज की गई। आईएमडी के मुताबिक, दिल्ली में अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है। विभाग के अनुसार, राष्ट्रीय राजधानी में बुधवार को सुबह नौ बजे वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 204 दर्ज किया गया, जो ‘खराब’ श्रेणी में आता है।

मालूम हो कि शून्य से 50 के बीच एक्यूआई ‘अच्छा’, 51 से 100 के बीच ‘संतोषजनक’, 101 से 200 के बीच ‘मध्यम’, 201 से 300 के बीच ‘खराब’, 301 से 400 के बीच ‘बेहद खराब’ और 401 से 500 के बीच ‘गंभीर’ माना जाता है।

अधिकारियों की ओर से मंगलवार को जारी आंकड़ों के मुताबिक, इस साल फरवरी महीने में दिल्ली में औसत अधितम तापमान 27.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है, जो पिछले 63 वर्षों में फरवरी महीने में राष्ट्रीय राजधानी में रिकॉर्ड किया गया तीसरा सर्वाधिक औसत अधिकतम तापमान है।

Location: India, Delhi, New Delhi

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

'हमारा गांव बिकाऊ है' पोस्टर विवाद बढ़ा, SHO के खिलाफ कार्रवाई

03 Jun 2025 5:49 PM

रोती हुई महिला ने निहंग सिंह पर लगाया आरोप बेअदबी, फिरोजपुर जमीन विवाद निहंग सिंह मामला

03 Jun 2025 5:48 PM

पंजाब किंग्स की जीत! मुंबई इंडियंस को हराकर फाइनल में बनाई जगह, अब RCB से होगी बड़ी टक्कर

02 Jun 2025 6:41 PM

Punjab Kings Vs RCB ! सुनें दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाज मोहित शर्मा किसका कर रहे हैं समर्थन

02 Jun 2025 6:39 PM

जेल से बाहर आने के बाद जगदीश भोला का EXCLUSIVE वीडियो

02 Jun 2025 6:37 PM

राजबीर कौर ने बताया कपिल शर्मा और भारती बहुत शरारती हैं, Rajbir kaur Exclusive Interview

02 Jun 2025 6:35 PM