अगले साल होने वाले लोकसभा चुनाव में भारी मतों से जीतेगी भाजपा : केंद्रीय मंत्री गडकरी का दावा

खबरे |

खबरे |

अगले साल होने वाले लोकसभा चुनाव में भारी मतों से जीतेगी भाजपा : केंद्रीय मंत्री गडकरी का दावा
Published : Jun 1, 2023, 5:18 pm IST
Updated : Jun 1, 2023, 5:18 pm IST
SHARE ARTICLE
फाइल फोटो
फाइल फोटो

सड़क परिवहन मंत्री ने एक सवाल के जवाब में कहा, ‘‘2024 हम जीतने वाले हैं।’’

 New Delhi: केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने बृहस्पतिवार को दावा किया कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में अगले साल होने वाले लोकसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) एक बार फिर से जीत दर्ज करेगी। गडकरी ने ‘टाइम्स नेटवर्क इंडिया इकोनॉमिक कॉन्क्लेव’ को संबोधित करते हुए कहा कि सरकार ने पिछले नौ वर्षों में देश के विकास के लिए बेहतर काम किया है। उन्होंने कहा कि गरीबी उन्मूलन और भारत को पांच हजार अरब डॉलर की अर्थव्यवस्था बनाने के प्रधानमंत्री के लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए रोजगार के अवसर पैदा करने की आवश्यकता है।

सड़क परिवहन मंत्री ने एक सवाल के जवाब में कहा, ‘‘2024 हम जीतने वाले हैं।’’ उन्होंने कहा, ‘‘हमने अच्छा काम किया है और प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में सरकार बनाएंगे। देश के विकास के लिए जनता हमें चुनेगी।’’ भाजपा ने 2019 के लोकसभा चुनाव में 543 में से 303 सीट जीती थीं, जबकि कांग्रेस को 52 सीटें मिली थीं।

गडकरी ने कहा कि भारत की सबसे बड़ी समस्याएं भूख, गरीबी और बेरोजगारी है। उन्होंने कहा कि वह निर्माण उपकरण के लिए सस्ती दरों पर ऋण उपलब्ध कराने पर विचार कर रहे हैं जो हरित हाइड्रोजन, एलएनजी और बिजली जैसे स्वच्छ ईंधन से संचालित होंगे।

उन्होंने कहा कि निर्माण की गुणवत्ता के साथ समझौता किये बिना निर्माण की लागत को कम करने की भी आवश्यकता है। उन्होंने कहा, ‘‘वर्तमान में, निर्माण उपकरण डीजल पर चलते हैं। मैं चाहूंगा कि वे हरित हाइड्रोजन, एलएनजी और बिजली से संचालित हों।’’ सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री ने कहा, ‘‘मैं एक ऐसी नीति लाने के बारे में सोच रहा हूं जिसके तहत उन्हें सस्ती दरों पर ऋण (निर्माण उपकरण जो स्वच्छ ईंधन पर चलेंगे) उपलब्ध कराया जा सके।’’

Location: India, Delhi, New Delhi

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

Congress ਦੇਵੇਗੀ Farmers ਨੂੰ Delhi ਜਾਣ ਨੂੰ ਰਾਹ, Punjab ਦੇ MP Dr. Amar Singh ਕਰ ਗਏ ਐਲਾਨ!

28 Sep 2024 5:58 PM

ਪ੍ਰਧਾਨਗੀ ਲਈ PU ਚੋਣਾਂ 'ਚ ਪਾਰਟੀਆਂ ਦੇ ਫਸੇ ਸਿੰਙ, ਸ਼ੁਰੂ ਹੋ ਗਿਆ ਜ਼ੋਰਦਾਰ ਪ੍ਰਚਾਰ ਤੇ ਠੋਕ ਕੇ ਬੋਲਦੇ ਮੁੰਡੇ!

31 Aug 2024 4:52 PM

ਕੀ ਹੈ HPV ਵਾਇਰਸ ਅਤੇ ਕਿਹੜੇ ਲੋਕਾਂ ਨੂੰ ਇਸ ਦਾ ਜ਼ਿਆਦਾ ਖ਼ਤਰਾ ਰਹਿੰਦਾ ਹੈ?

31 Aug 2024 4:48 PM

'ਦਸਤਾਰ ਤੋਂ ਬਿਨਾਂ ਮੈਂ ਅਧੂਰਾ ਹਾਂ', ਦੇਖੋ Yograj ਨੇ ਜ਼ਿੰਦਗੀ 'ਚ ਕਿਹੜਾ ਕੀਤਾ ਸੀ ਸਭ ਤੋਂ ਵੱਡਾ ਗੁਨਾਹ

31 Aug 2024 4:46 PM

'ਦਸਤਾਰ ਤੋਂ ਬਿਨਾਂ ਮੈਂ ਅਧੂਰਾ ਹਾਂ', ਦੇਖੋ Yograj ਨੇ ਜ਼ਿੰਦਗੀ 'ਚ ਕਿਹੜਾ ਕੀਤਾ ਸੀ ਸਭ ਤੋਂ ਵੱਡਾ ਗੁਨਾਹ

31 Aug 2024 4:44 PM

ਦੇਖੋ Dhanveer ਅੱਜ ਵੀ ਜਦੋ Lucky ਅਤੇ Navdeep ਨੂੰ ਦੇਖਦੇ ਨੇ ਤਾਂ ਕਿਹੜੀ ਪੁਰਾਣੀ Memory ਅਉਂਦੀ ਹੈ ਯਾਦ

31 Aug 2024 4:41 PM