नगर निगम के सभी कर्मचारियों को महीने की पहली तारीख को मिला वेतन: CM केजरीवाल

खबरे |

खबरे |

नगर निगम के सभी कर्मचारियों को महीने की पहली तारीख को मिला वेतन: CM केजरीवाल
Published : Aug 1, 2023, 5:00 pm IST
Updated : Aug 1, 2023, 5:00 pm IST
SHARE ARTICLE
Photo
Photo

उन्होंने यह भी कहा, ‘‘ये सब इसलिए हो पाया क्योंकि अब निगम में भी आप की ईमानदार सरकार है।

New Delhi: दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने मंगलवार को कहा कि निगम आयुक्त से लेकर चपरासी तक नगर निगम के सभी कर्मचारियों को उनका वेतन महीने के पहले दिन ही मिल गया।  भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर कटाक्ष करते हुए आम आदमी पार्टी (आप) प्रमुख ने ट्वीट कर कहा, ‘‘जो काम भाजपा 13 साल में नहीं कर पाई, वो काम हमने सिर्फ पांच महीने में कर दिखाया।’’

आप ने चार दिसंबर के नागरिक चुनावों में जीत के बाद दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) में भाजपा के 15 साल के कार्यकाल को समाप्त कर दिया। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने ट्वीट में कहा, ‘‘2010 के बाद आज पहली बार नगर निगम में आयुक्त से लेकर चपरासी तक, सफाई कर्मचारी से लेकर शिक्षक तक, माली से लेकर डीबीसी कर्मचारी तक, सभी को महीने की पहली तारीख को वेतन गया है।’’

उन्होंने यह भी कहा, ‘‘ये सब इसलिए हो पाया क्योंकि अब निगम में भी आप की ईमानदार सरकार है। निगम के सभी कर्मचारियों से आज मेरी एक अपील है- मेरी तरफ से बच्चों और मां-पिताजी के लिए घर मिठाई जरूर लेकर जाएं।’’

महापौर शैली ओबेरॉय ने चार जुलाई को कहा था कि नगर निगम के सफाई कर्मचारियों को जून का वेतन एक जुलाई को दे दिया गया और दावा किया कि भाजपा के 15 साल के कार्यकाल में ऐसा कभी नहीं हुआ।

भाजपा ने 2007-2012 और 2012-2022 तक नगर निगम का संचालन किया। पूर्ववर्ती एकीकृत नगर निगम को 2012 में उत्तर, दक्षिण और पूर्वी दिल्ली नगर निगमों में विभाजित किया गया। इसके बाद मई 2022 में तीन निगमों को फिर से एक कर दिया गया।

Location: India, Delhi, New Delhi

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

'हमारा गांव बिकाऊ है' पोस्टर विवाद बढ़ा, SHO के खिलाफ कार्रवाई

03 Jun 2025 5:49 PM

रोती हुई महिला ने निहंग सिंह पर लगाया आरोप बेअदबी, फिरोजपुर जमीन विवाद निहंग सिंह मामला

03 Jun 2025 5:48 PM

पंजाब किंग्स की जीत! मुंबई इंडियंस को हराकर फाइनल में बनाई जगह, अब RCB से होगी बड़ी टक्कर

02 Jun 2025 6:41 PM

Punjab Kings Vs RCB ! सुनें दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाज मोहित शर्मा किसका कर रहे हैं समर्थन

02 Jun 2025 6:39 PM

जेल से बाहर आने के बाद जगदीश भोला का EXCLUSIVE वीडियो

02 Jun 2025 6:37 PM

राजबीर कौर ने बताया कपिल शर्मा और भारती बहुत शरारती हैं, Rajbir kaur Exclusive Interview

02 Jun 2025 6:35 PM