1984 सिख विरोधी दंगे: जगदीश टाइटलर ने दिल्ली की अदालत में अग्रिम जमानत याचिका की दायर
1984 सिख विरोधी दंगे: जगदीश टाइटलर ने दिल्ली की अदालत में अग्रिम जमानत याचिका की दायर
Published : Aug 1, 2023, 6:23 pm IST
Updated : Aug 1, 2023, 6:23 pm IST
SHARE ARTICLE
photo
photo

अदालत बुधवार को इस याचिका पर सुनवाई कर सकती है।

New Delhi: कांग्रेस नेता जगदीश टाइटलर ने 1984 सिख विरोधी दंगों के दौरान पुल बंगश इलाके में हुई हत्याओं से संबंधित मामले में अग्रिम जमानत के लिए मंगलवार को दिल्ली की एक अदालत में याचिका दायर की। याचिका विशेष न्यायाधीश विकास ढुल के समक्ष दायर की गई है, जिन्होंने केन्द्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) को नोटिस जारी कर दो अगस्त यानी बुधवार तक जवाब दाखिल करने का निर्देश दिया। अदालत बुधवार को इस याचिका पर सुनवाई कर सकती है।

इससे पहले, 26 जुलाई को एक अदालत ने मामले से संबंधित आरोप पत्र पर संज्ञान लेते हुए टाइटलर को पांच अगस्त को पेश होने के लिए कहा था। सीबीआई ने इस मामले में 20 मई को टाइटलर के खिलाफ आरोप पत्र दायर किया था।

तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की सिख अंगरक्षकों द्वारा हत्या किए जाने के एक दिन बाद एक नवंबर, 1984 को यहां पुल बंगश इलाके में तीन लोगों की हत्या कर दी गई थी और एक गुरुद्वारे को आग लगा दी गई थी।

सीबीआई ने अदालत के समक्ष दायर अपने आरोप पत्र में आरोप लगाया कि टाइटलर ने एक नवंबर, 1984 को आजाद मार्केट में पुल बंगश गुरुद्वारे में इकट्ठा हुई भीड़ को “उकसाया” और “भड़काया” था। एजेंसी ने टाइटलर पर भारतीय दंड संहिता की धारा 147 (दंगा),109 (उकसावा) और 302 (हत्या) के तहत आरोप लगाए थे।

Location: India, Delhi, New Delhi

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

'हमारा गांव बिकाऊ है' पोस्टर विवाद बढ़ा, SHO के खिलाफ कार्रवाई

03 Jun 2025 5:49 PM

रोती हुई महिला ने निहंग सिंह पर लगाया आरोप बेअदबी, फिरोजपुर जमीन विवाद निहंग सिंह मामला

03 Jun 2025 5:48 PM

पंजाब किंग्स की जीत! मुंबई इंडियंस को हराकर फाइनल में बनाई जगह, अब RCB से होगी बड़ी टक्कर

02 Jun 2025 6:41 PM

Punjab Kings Vs RCB ! सुनें दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाज मोहित शर्मा किसका कर रहे हैं समर्थन

02 Jun 2025 6:39 PM

जेल से बाहर आने के बाद जगदीश भोला का EXCLUSIVE वीडियो

02 Jun 2025 6:37 PM

राजबीर कौर ने बताया कपिल शर्मा और भारती बहुत शरारती हैं, Rajbir kaur Exclusive Interview

02 Jun 2025 6:35 PM