New Delhi Crime: दिल्ली के हर्ष विहार इलाके में मृत पाया गया एक व्यक्ति, शरीर पर चाकू घोपने के कई निशान

खबरे |

खबरे |

New Delhi Crime: दिल्ली के हर्ष विहार इलाके में मृत पाया गया एक व्यक्ति, शरीर पर चाकू घोपने के कई निशान
Published : Sep 1, 2023, 2:08 pm IST
Updated : Sep 1, 2023, 2:08 pm IST
SHARE ARTICLE
सांकेतिक फोटो
सांकेतिक फोटो

पुलिस ने बताया कि उन्हें सुबह सात बजे सूचना मिली कि मंडोली श्मशान घाट के पास एक व्यक्ति पड़ा हुआ है...

New Delhi: उत्तरपूर्वी दिल्ली के हर्ष विहार इलाके में शुक्रवार को 25 वर्षीय एक व्यक्ति मृत पाया गया जिसके शरीर पर चाकू घोपने के कई निशान थे। पुलिस ने यह जानकारी देते हुए बताया कि मृतक की पहचान सलमान के रूप में हुई है जो उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर का निवासी है और यहां हर्ष विहार में मंडोली एक्सटेंशन में रहता था।

पुलिस ने बताया कि उन्हें सुबह सात बजे सूचना मिली कि मंडोली श्मशान घाट के पास एक व्यक्ति पड़ा हुआ है जिसके पेट पर चाकू घोपने के कई घाव हैं। उन्होंने बताया कि पुलिसकर्मी घटनास्थल पर पहुंचे और उसे अस्पताल ले गए जहां चिकित्सकों ने सलमान को मृत घोषित कर दिया। उसका मोबाइल फोन और पर्स गायब था।

पुलिस ने बताया कि सलमान ज्योति नगर में मीत नगर फाटक के पास पानी का ठेला लगाता था। उसने बृहस्पतिवार को रात साढ़े 10 बजे अपनी मां से बात की थी जिसके बाद परिजनों का उससे कोई संपर्क नहीं हुआ। उन्होंने बताया कि हत्या का मामला दर्ज कर जांच की जा रही है।

Location: India, Delhi, New Delhi

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

बड़ी खबर: पाकिस्तान सेना ने BSF जवान को किया गिरफ्तार, 30 मीटर सीमा पार कर गया था, देखें LIVE

24 Apr 2025 6:44 PM

पहलगाम हमले के आतंकियों का वीडियो आया सामने, बर्फ में चलते हुए वीडियो भी आया सामने

24 Apr 2025 6:43 PM

बेअदबी के मामले में न्याय और जेल में बंद सिंहों की रिहाई के लिए राष्ट्रीय मोर्चा शुरू-Jagtar Singh Hawara

21 Apr 2025 6:01 PM

Amritpal Singh को जेल में ही रहना पड़ेगा, Advocate ने बताया बाहर निकालने के लिए क्या करेंगे, जाएंगे हाईकोर्ट!

21 Apr 2025 5:40 PM

150 किलों के मालिक पिता-पुत्र की हत्या मामले में मामे ने किए बड़े खुलासे| Muktsar double murder

21 Apr 2025 5:36 PM

सांसद अमृतपाल की सहयोगी पपलप्रीत रिमांड खत्म होने के बाद कोर्ट में पेश

18 Apr 2025 7:02 PM