Delhi Yamuna River News: यमुना नदी में जहरीला झाग, क्या छठ पर्व में आस्था की डुबकी लगाना सुरक्षित?

खबरे |

खबरे |

Delhi Yamuna River News: यमुना नदी में जहरीला झाग, क्या छठ पर्व में आस्था की डुबकी लगाना सुरक्षित?
Published : Nov 1, 2024, 1:00 pm IST
Updated : Nov 2, 2024, 1:14 pm IST
SHARE ARTICLE
Poisonous foam in Yamuna river, is it safe Chhath festival? News in hindi
Poisonous foam in Yamuna river, is it safe Chhath festival? News in hindi

बता दें कि हर साल यमुना नदी में लोग छठ पर्व मना कर अपनी जान को खतरे में डालते हैं।

Delhi Yamuna River News In Hindi: दीपावली का त्योहार खत्म होने के बाद छठ पर्व मनाया जाएगा। ऐसे में देशभर में अलग-अलग जगह पर छठ पर्व का आयोजन होगा और इस दौरान महिलाएं छठ पर्व में आस्था की डुबकी लगाएंगी। ऐसे में अगर बात करें तो यमुना नदी में मनाए जाने वाले छठ को लेकर अब चिंता बढ़ती जा रही है। क्योंकि यमुना का जहरीला झाग लोगों के लिए खतरनाक साबित हो सकता है।

बता दें कि हर साल यमुना नदी में लोग छठ पर्व मना कर अपनी जान को खतरे में डालते हैं। लेकिन इस बार यमुना नदी का बढ़ता प्रदूषण लोगों के लिए परेशानी खड़ी कर सकता है। सामने ही तस्वीरों को देखकर आप अंदाजा लगा सकते हैं कि यमुना नदी के जहरीले झाग ने यमुना को कितना प्रदूषित कर दिया है।

Yamuna river pollutionYamuna river pollution

दिल्ली में छठ पर्व को लेकर तैयारियां तेज

हालांकि दिल्ली में छठ पर्व को लेकर तैयारियां तेज हो गई है लेकिन यह कहना मुश्किल होगा कि जो भी यमुना नदी में छठ पर्व मनाएगा वह पर्व के बाद स्वस्थ होगा भी या नहीं। क्योंकि बीते दिनों एक भाजपा नेता ने भी यमुना नदी के जहरीले झाग में डुबकी लगाई थी और दिल्ली की मौजूदा सरकार को नदी में बढ़ते प्रदूषण को लेकर जागरूक किया था। लेकिन उसके बाद वह भी अस्पताल पहुंच गए थे।

वहीं भाजपा समय-समय पर दिल्ली सरकार की आलोचना करती नजर आती है और यमुना नदी को साफ करने का आग्रह करती है। 

Yamuna river pollutionYamuna river pollution

खैर देखना यह होगा कि इस बार होने वाले छठ पर्व से कुछ ही दिनों पहले क्या लोगों को आस्था की डुबकी लगाने के लिए स्वच्छ जल मिलेगा या उन्हें फिर से इस जहरीले जल में डुबकी लगाने पड़ेगी।

Yamuna river pollutionYamuna river pollution

(For more news apart from IPL 2025 auction foreign player got highest amount News in Hindi, stay tuned to Spokesman Hindi)

Tags: delhi

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

कोई 40-45 लाख नहीं, सिर्फ 1 लाख के अंदर सीधा अमेरिका, कोई डंकी नहीं, सिर्फ एक नंबर में सीधा विमान

10 Apr 2025 5:38 PM

लड़का-लड़की की पिटाई करने वाले निलंबित पुलिस अधिकारी ने पत्रकार से की बदसलूकी

09 Apr 2025 5:27 PM

राणा गुरजीत सिंह और राजा वड़िंग के बारे में क्या बोले बरिन्दर सिंह ढिल्लों

09 Apr 2025 5:26 PM

थार वाली महिला कांस्टेबल के बाद इंस्पेक्टर से 1 किलो चिट्टा बरामद

08 Apr 2025 6:59 PM

Punjab Latest Top News Today देखिये खास खबरें,Spokesman TV | LIVE

08 Apr 2025 6:56 PM

मनोरंजन कालिया हमला मामले में पंजाब पुलिस की प्रेस कॉन्फ्रेंस, 12 घंटे में सुलझी गुत्थी!

08 Apr 2025 6:54 PM