दिल्ली में 2025 तक 80 प्रतिशत बसें बिजली से चलने वाली होंगी : केजरीवाल

खबरे |

खबरे |

दिल्ली में 2025 तक 80 प्रतिशत बसें बिजली से चलने वाली होंगी : केजरीवाल
Published : Jan 2, 2023, 3:36 pm IST
Updated : Jan 2, 2023, 3:36 pm IST
SHARE ARTICLE
80% of Delhi's buses to be electric by 2025: Kejriwal
80% of Delhi's buses to be electric by 2025: Kejriwal

केजरीवाल ने इलेक्ट्रिक बसों की खरीद के लिए एक रोडमैप साझा करते कहा कि सरकार 2023 में ऐसी 1,500 बसें खरीदेगी और 2025 तक 6,380 इलेक्ट्रिक बसें ...

New Delhi : दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने सोमवार को कहा कि 2025 तक दिल्ली की 80 प्रतिशत बसें बिजली से चलने वाली होंगी और ई-बसें चलाने से राष्ट्रीय राजधानी में प्रदूषण कम करने में काफी मदद मिलेगी।

केजरीवाल ने इलेक्ट्रिक बसों की खरीद के लिए एक रोडमैप साझा करते कहा कि सरकार 2023 में ऐसी 1,500 बसें खरीदेगी और 2025 तक 6,380 इलेक्ट्रिक बसें खरीदी जाएंगी।

उन्होंने 50 इलेक्ट्रिक बसों को हरी झंडी दिखाने के लिए राजघाट डिपो में आयोजित एक समारोह में कहा, “हमारे पास अभी 300 इलेक्ट्रिक बसें हैं। दिल्ली की सड़कों पर फिलहाल 7,379 बसें चल रही हैं, जो पिछले 75 वर्षों में सबसे अधिक संख्या है। कई वर्षों से नयी बसें नहीं खरीदी गईं और इस बारे में हमसे सवाल भी पूछे गए।”.

उन्होंने कहा कि 7,379 बसों में से 4,000 से अधिक दिल्ली परिवहन निगम द्वारा और 3,000 से अधिक डीआईएमटीएस द्वारा संचालित की जा रही हैं। केजरीवाल ने यह भी बताया कि दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (डीएमआरसी) द्वारा लगभग 100 इलेक्ट्रिक फीडर बसों का संचालन किया जा रहा है। लेकिन जो बसें वह नहीं चला पा रहा है, उन्हें दिल्ली सरकार ने ले लिया है।.

उन्होंने कहा, “2025 तक दिल्ली की सड़कों पर 10,000 से ज्यादा बसें होंगी और उनमें से 80 फीसदी बिजली से चलने वाली होंगी। यह प्रदूषण कम करने की दिशा में एक बड़ा कदम है।”

मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि डिपो पर ई-बसों के लिए चार्जिंग पॉइंट स्थापित करने की प्रक्रिया जारी है और तीन डिपो में पहले से ही यह सुविधा उपलब्ध है।. केजरीवाल ने कहा, “इस साल जून तक 17 बस डिपो और दिसंबर तक 36 बस डिपो का विद्युतीकरण कर दिया जाएगा।”. इलेक्ट्रिक बसों में ‘पैनिक बटन’, जीपीएस और कैमरे लगे होंगे .

Location: India, Delhi, New Delhi

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

'हमारा गांव बिकाऊ है' पोस्टर विवाद बढ़ा, SHO के खिलाफ कार्रवाई

03 Jun 2025 5:49 PM

रोती हुई महिला ने निहंग सिंह पर लगाया आरोप बेअदबी, फिरोजपुर जमीन विवाद निहंग सिंह मामला

03 Jun 2025 5:48 PM

पंजाब किंग्स की जीत! मुंबई इंडियंस को हराकर फाइनल में बनाई जगह, अब RCB से होगी बड़ी टक्कर

02 Jun 2025 6:41 PM

Punjab Kings Vs RCB ! सुनें दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाज मोहित शर्मा किसका कर रहे हैं समर्थन

02 Jun 2025 6:39 PM

जेल से बाहर आने के बाद जगदीश भोला का EXCLUSIVE वीडियो

02 Jun 2025 6:37 PM

राजबीर कौर ने बताया कपिल शर्मा और भारती बहुत शरारती हैं, Rajbir kaur Exclusive Interview

02 Jun 2025 6:35 PM