आवास सौंदर्यीकरण मामले में केजरीवाल को जाना होगा जेल: रामवीर सिंह बिधूड़ी

खबरे |

खबरे |

आवास सौंदर्यीकरण मामले में केजरीवाल को जाना होगा जेल: रामवीर सिंह बिधूड़ी
Published : May 2, 2023, 3:26 pm IST
Updated : May 2, 2023, 3:26 pm IST
SHARE ARTICLE
Photo
Photo

सौंदर्यीकरण में हुए खर्च में ‘घोटाले’ का आरोप लगाते हुए, भाजपा ने केजरीवाल के इस्तीफे की भी मांग की है।

New Delhi: दिल्ली विधानसभा में विपक्ष के नेता रामवीर सिंह बिधूड़ी ने मंगलवार को दावा किया कि अपने सरकारी आवास के सौंदर्यीकरण पर 45 करोड़ रुपये खर्च करने के मामले में मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को जेल जाना होगा। बिधूड़ी यहां केजरीवाल के घर के बाहर धरने पर बैठे भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के कार्यकर्ताओं को संबोधित कर रहे थे। भाजपा ने सोमवार को मुख्यमंत्री केजरीवाल के आवास के बाहर अनिश्चितकालीन धरना शुरू किया था।

बिधूड़ी ने कहा कि मुख्यमंत्री अपने सरकारी आवास के सौंदर्यीकरण पर 15 लाख रुपये तक खर्च करने के हकदार थे लेकिन इसके बदले उन्होंने 45 करोड़ रुपये खर्च कर डाला। उन्होंने कहा, ‘‘जब तक केजरीवाल तिहाड़ जेल नहीं पहुंच जाते, तब तक भाजपा के कार्यकर्ता चैन से नहीं बैठेंगे।’’

सौंदर्यीकरण में हुए खर्च में ‘घोटाले’ का आरोप लगाते हुए, भाजपा ने केजरीवाल के इस्तीफे की भी मांग की है।

बिधूड़ी ने कहा कि केजरीवाल और आम आदमी पार्टी (आप) के ‘गलत कामों’ का दिल्ली की जनता के सामने पर्दाफाश हो गया है और उन्हें 2025 में सत्ता से हटा दिया जाएगा। उन्होंने दावा किया कि दिल्ली में आगामी विधानसभा चुनाव के बाद भाजपा सरकार बनाएगी। आप नेताओं ने कहा है कि भाजपा-नीत केंद्र सरकार जनता से जुड़े मुद्दों से देश का ध्यान हटाने के लिए केजरीवाल पर हमले कर रही है।

Location: India, Delhi, New Delhi

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

'हमारा गांव बिकाऊ है' पोस्टर विवाद बढ़ा, SHO के खिलाफ कार्रवाई

03 Jun 2025 5:49 PM

रोती हुई महिला ने निहंग सिंह पर लगाया आरोप बेअदबी, फिरोजपुर जमीन विवाद निहंग सिंह मामला

03 Jun 2025 5:48 PM

पंजाब किंग्स की जीत! मुंबई इंडियंस को हराकर फाइनल में बनाई जगह, अब RCB से होगी बड़ी टक्कर

02 Jun 2025 6:41 PM

Punjab Kings Vs RCB ! सुनें दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाज मोहित शर्मा किसका कर रहे हैं समर्थन

02 Jun 2025 6:39 PM

जेल से बाहर आने के बाद जगदीश भोला का EXCLUSIVE वीडियो

02 Jun 2025 6:37 PM

राजबीर कौर ने बताया कपिल शर्मा और भारती बहुत शरारती हैं, Rajbir kaur Exclusive Interview

02 Jun 2025 6:35 PM