New Delhi Crime: दिल्ली के मॉल में नाबालिग लड़की से छेड़छाड़, आरोपी गिरफ्तार

खबरे |

खबरे |

New Delhi Crime: दिल्ली के मॉल में नाबालिग लड़की से छेड़छाड़, आरोपी गिरफ्तार
Published : May 2, 2023, 1:41 pm IST
Updated : May 2, 2023, 1:41 pm IST
SHARE ARTICLE
New Delhi Crime: Molestation of minor girl in Delhi mall, accused arrested
New Delhi Crime: Molestation of minor girl in Delhi mall, accused arrested

पुलिस ने बताया कि आगे की जांच की जा रही है।

New Delhi: पूर्वी दिल्ली के प्रीत विहार इलाके में स्थित वी3एस मॉल में एक खिलौना विक्रेता ने सात साल की एक बच्ची से कथित तौर पर छेड़छाड़ की। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि कथित घटना रविवार को हुई। उन्होंने कहा कि घटना के संबंध में पुलिस को पीसीआर कॉल की गई थी। आरोपी की पहचान धीरज कुमार (30) के रुप में हुई है।

पुलिस उपायुक्त (पूर्व) अमृता गुगुलोथ ने बताया कि बच्ची अपनी दादी के साथ मॉल गई थी। जैसे ही उसकी दादी वॉशरुम गई, वह खिलौनों की दुकान में घुस गई, जहां आरोपी ने कथित तौर पर उसके साथ छेड़छाड़ की।

पुलिस ने कहा कि पीड़िता का हेडगेवार अस्पताल में चिकित्सकीय परीक्षण किया गया और दिल्ली महिला आयोग ने उसकी काउंसेलिंग की।

गुगुलोथ ने बताया कि आरोपी के खिलाफ भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की धारा 354 (महिला की मर्यादा भंग करने के इरादे से हमला या आपराधिक बल) और यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण अधिनियम (पॉस्को) के प्रावधानों के तहत सरिता विहार के आली गांव के निवासी धीरज कुमार के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने बताया कि आगे की जांच की जा रही है।

Location: India, Delhi, New Delhi

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

'हमारा गांव बिकाऊ है' पोस्टर विवाद बढ़ा, SHO के खिलाफ कार्रवाई

03 Jun 2025 5:49 PM

रोती हुई महिला ने निहंग सिंह पर लगाया आरोप बेअदबी, फिरोजपुर जमीन विवाद निहंग सिंह मामला

03 Jun 2025 5:48 PM

पंजाब किंग्स की जीत! मुंबई इंडियंस को हराकर फाइनल में बनाई जगह, अब RCB से होगी बड़ी टक्कर

02 Jun 2025 6:41 PM

Punjab Kings Vs RCB ! सुनें दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाज मोहित शर्मा किसका कर रहे हैं समर्थन

02 Jun 2025 6:39 PM

जेल से बाहर आने के बाद जगदीश भोला का EXCLUSIVE वीडियो

02 Jun 2025 6:37 PM

राजबीर कौर ने बताया कपिल शर्मा और भारती बहुत शरारती हैं, Rajbir kaur Exclusive Interview

02 Jun 2025 6:35 PM