Air India News: एयर इंडिया की दिल्ली-वैंकूवर उड़ान 22 घंटे की देरी के बाद हुई रवाना

खबरे |

खबरे |

Air India News: एयर इंडिया की दिल्ली-वैंकूवर उड़ान 22 घंटे की देरी के बाद हुई रवाना
Published : Jun 2, 2024, 1:47 pm IST
Updated : Jun 2, 2024, 1:47 pm IST
SHARE ARTICLE
Air India's Delhi-Vancouver flight departs after 22 hours delay
Air India's Delhi-Vancouver flight departs after 22 hours delay

एक ‘तकनीकी’ समस्या के कारण एयरलाइन को इसे पुनर्निर्धारित करना पड़ा।

Air India News: एयर इंडिया की वैंकूवर को एक जून को जाने वाली उड़ान आखिरकार रविवार सुबह लगभग 22 घंटे की देरी के बाद 3.15 बजे रवाना हुई। एक सूत्र ने यह जानकारी दी। उड़ान शनिवार सुबह 5.30 बजे उड़ान भरने वाली थी, लेकिन एक ‘तकनीकी’ समस्या के कारण एयरलाइन को इसे पुनर्निर्धारित करना पड़ा।

सूत्र ने कहा, ‘‘एयर इंडिया की दिल्ली-वैंकूवर उड़ान, जिसे शनिवार सुबह रवाना होना था, आखिरकार रविवार सुबह करीब 3.15 बजे रवाना हुई।’’ एयर इंडिया के प्रवक्ता ने शनिवार को बयान में कहा, ‘‘एआई 185...की उड़ान में तकनीकी मसले के कारण और बाद में चालक दल के अनिवार्य उड़ान ड्यूटी समयसीमा के तहत आने के कारण देरी हुई।’’

पिछले एक सप्ताह में यह कम से कम तीसरी मौका था जब एयर इंडिया की लंबी दूरी की उड़ानों को किसी न किसी कारण से अत्यधिक देरी का सामना करना पड़ा।

ये भी पढ़ें: Mata Vaishno Devi Darshan: वैष्णो देवी जाने वालों की संख्या में उछाल, 40 लाख से ज्यादा श्रद्धालुओं ने किए माता के दर्शन

इससे पहले एयरलाइन की दिल्ली-सैन फ्रांसिस्को उड़ान जिसे बृहस्पतिवार को को लगभग 3:30 बजे प्रस्थान करने था, अगले दिन 9:55 बजे रवाना हुई थी। इसमें लगभग 30 घंटे का विलंब हुआ था। उड़ान में देरी के कारण यात्रियों को हुई परेशानी के बावजूद टाटा समूह के स्वामित्व वाली एयरलाइन ने कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया था।

हालांकि, शनिवार को, एयरलाइन ने इसको लेकर खेद जताया और बोइंग 777 विमान की एयर कंडीशनिंग प्रणाली के काम न करने सहित कई कारकों के कारण सैन फ्रांसिस्को उड़ान के भारी विलंब के लिए प्रत्येक यात्री को 350 अमेरिकी डॉलर का यात्रा वाउचर देने की पेशकश की।

(For more news apart from Air India's Delhi-Vancouver flight departs after 22 hours delay, stay tuned to Rozana Spokesman Hindi)
 

Location: India, Delhi, New Delhi

SHARE ARTICLE
Advertisement

 

'हमारा गांव बिकाऊ है' पोस्टर विवाद बढ़ा, SHO के खिलाफ कार्रवाई

03 Jun 2025 5:49 PM

रोती हुई महिला ने निहंग सिंह पर लगाया आरोप बेअदबी, फिरोजपुर जमीन विवाद निहंग सिंह मामला

03 Jun 2025 5:48 PM

पंजाब किंग्स की जीत! मुंबई इंडियंस को हराकर फाइनल में बनाई जगह, अब RCB से होगी बड़ी टक्कर

02 Jun 2025 6:41 PM

Punjab Kings Vs RCB ! सुनें दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाज मोहित शर्मा किसका कर रहे हैं समर्थन

02 Jun 2025 6:39 PM

जेल से बाहर आने के बाद जगदीश भोला का EXCLUSIVE वीडियो

02 Jun 2025 6:37 PM

राजबीर कौर ने बताया कपिल शर्मा और भारती बहुत शरारती हैं, Rajbir kaur Exclusive Interview

02 Jun 2025 6:35 PM