G20 Summit को लेकर दिल्ली पुलिस का पूरी वर्दी में अभ्यास, यातायात प्रभावित होने की आशंका

खबरे |

खबरे |

G20 Summit को लेकर दिल्ली पुलिस का पूरी वर्दी में अभ्यास, यातायात प्रभावित होने की आशंका
Published : Sep 2, 2023, 2:32 pm IST
Updated : Sep 2, 2023, 2:32 pm IST
SHARE ARTICLE
फोटो साभार pti
फोटो साभार pti

अभ्यास के दौरान यातायात प्रभावित होने की आशंका है, इसलिए लोगों को मेट्रो सेवा का इस्तेमाल करने की सलाह दी गई है।

New Delhi: दिल्ली पुलिस ने जी20 शिखर सम्मेलन के मद्देनजर शनिवार को फुल ड्रेस रिहर्सल किया.  इस दौरान राष्ट्रीय राजधानी के विभिन्न इलाकों से आए कार के काफिलों को सुरक्षा प्रदान करते हुए अन्य स्थानों तक पहुंचाया गया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

यह अभ्यास सुबह साढ़े आठ बजे से दोपहर 12 बजे तक, अपराह्न साढ़े चार बजे से शाम छह बजे तक और शाम सात बजे से रात 11 बजे तक होगा। अभ्यास के दौरान यातायात प्रभावित होने की आशंका है, इसलिए लोगों को मेट्रो सेवा का इस्तेमाल करने की सलाह दी गई है।

अधिकारियों के मुताबिक, कार के काफिलों को विभिन्न जगहों पर सुरक्षित पहुंचाने के अभ्यास के दौरान सरदार पटेल मार्ग-पंचशील मार्ग, सरदार पटेल मार्ग-कौटिल्य मार्ग, गोल मेथी गोलचक्कर, मानसिंह रोड गोलचक्कर, सी-हेक्सागन, मथुरा रोड, जाकिर हुसैन मार्ग-सुब्रमण्यम भारती मार्ग, भैरों मार्ग-रिंग रोड, सत्य मार्ग/शांतिपथ गोलचक्कर, जनपथ-कर्तव्यपथ, बाराखंभा रोड रेड लाइट, टॉल्स्टॉय मार्ग और विवेकानंद मार्ग आदि पर यातायात प्रभावित रहेगा।

पुलिस ने कहा कि लोगों को इन मार्गों पर सामान्य से अधिक यातायात मिल सकता है, इसलिए उन्हें यात्रा की पहले से विस्तृत योजना बनाने और निर्दिष्ट समय में इन मार्गों का इस्तेमाल करने से बचने की सलाह दी जाती है।

Location: India, Delhi, New Delhi

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

'हमारा गांव बिकाऊ है' पोस्टर विवाद बढ़ा, SHO के खिलाफ कार्रवाई

03 Jun 2025 5:49 PM

रोती हुई महिला ने निहंग सिंह पर लगाया आरोप बेअदबी, फिरोजपुर जमीन विवाद निहंग सिंह मामला

03 Jun 2025 5:48 PM

पंजाब किंग्स की जीत! मुंबई इंडियंस को हराकर फाइनल में बनाई जगह, अब RCB से होगी बड़ी टक्कर

02 Jun 2025 6:41 PM

Punjab Kings Vs RCB ! सुनें दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाज मोहित शर्मा किसका कर रहे हैं समर्थन

02 Jun 2025 6:39 PM

जेल से बाहर आने के बाद जगदीश भोला का EXCLUSIVE वीडियो

02 Jun 2025 6:37 PM

राजबीर कौर ने बताया कपिल शर्मा और भारती बहुत शरारती हैं, Rajbir kaur Exclusive Interview

02 Jun 2025 6:35 PM