IIT दिल्ली के छात्र ने छात्रावास के कमरे में फंदे से लटककर की आत्महत्या

खबरे |

खबरे |

IIT दिल्ली के छात्र ने छात्रावास के कमरे में फंदे से लटककर की आत्महत्या
Published : Sep 2, 2023, 1:21 pm IST
Updated : Sep 2, 2023, 1:21 pm IST
SHARE ARTICLE
IIT Delhi student commits suicide by hanging himself in hostel room
IIT Delhi student commits suicide by hanging himself in hostel room

वह कुछ विषयों में उत्तीर्ण नहीं हो सका था इसलिए उसे विषयों को उत्तीर्ण करने के लिए छह महीने का अतिरिक्त समय दिया गया था। 

New Delhi: दिल्ली स्थित भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी) में इंजीनियरिंग के 21 वर्षीय एक छात्र ने शुक्रवार शाम को अपने छात्रावास के कमरे में फंदे से लटककर कथित तौर पर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि अनिल कुमार गणित और कंप्यूटिंग (सत्र 2019-2023) में बी.टेक कर रहा था और संस्थान के विंध्याचल छात्रावास में रह रहा था। 

उन्होंने बतायाकि किशनगढ़ थाने में शुक्रवार शाम लगभग छह बजे मामले की सूचना दी गई। अधिकारी ने बताया कि संस्थान के नियमों के अनुसार, कुमार को जून में छात्रावास का कमरा खाली करना था लेकिन वह कुछ विषयों में उत्तीर्ण नहीं हो सका था इसलिए उसे विषयों को उत्तीर्ण करने के लिए छह महीने का अतिरिक्त समय दिया गया था।  पुलिस के मुताबिक, उसके कमरे का दरवाजा अंदर से बंद था, जिसे अग्निशमन विभाग के कर्मियों ने तोड़ा।

Location: India, Delhi, New Delhi

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

'हमारा गांव बिकाऊ है' पोस्टर विवाद बढ़ा, SHO के खिलाफ कार्रवाई

03 Jun 2025 5:49 PM

रोती हुई महिला ने निहंग सिंह पर लगाया आरोप बेअदबी, फिरोजपुर जमीन विवाद निहंग सिंह मामला

03 Jun 2025 5:48 PM

पंजाब किंग्स की जीत! मुंबई इंडियंस को हराकर फाइनल में बनाई जगह, अब RCB से होगी बड़ी टक्कर

02 Jun 2025 6:41 PM

Punjab Kings Vs RCB ! सुनें दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाज मोहित शर्मा किसका कर रहे हैं समर्थन

02 Jun 2025 6:39 PM

जेल से बाहर आने के बाद जगदीश भोला का EXCLUSIVE वीडियो

02 Jun 2025 6:37 PM

राजबीर कौर ने बताया कपिल शर्मा और भारती बहुत शरारती हैं, Rajbir kaur Exclusive Interview

02 Jun 2025 6:35 PM