Covid -19 : देश में कोविड के 275 नये मामले

खबरे |

खबरे |

Covid -19 : देश में कोविड के 275 नये मामले
Published : Dec 2, 2022, 11:07 am IST
Updated : Dec 2, 2022, 11:07 am IST
SHARE ARTICLE
Covid-19: 275 new cases of Covid in the country
Covid-19: 275 new cases of Covid in the country

देश में अब संक्रमितों की तुलना में उपचाराधीन मरीजों की दर 0.01 फीसदी है जबकि देशभर में संक्रमण मुक्त होने की दर बढ़ कर 98.80 हो गयी है ।

New Delhi : देश में एक दिन में कोरोना वायरस संक्रमण के 275 नये मामले सामने आये, जिसके बाद उपचाराधीन मरीजों की संख्या कम होकर 4,672 पर पहुंच गयी है । केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से अद्यतन किये गये आंकड़ों में इसकी जानकारी दी गयी है । इसमें कहा गया है कि देश भर में कोविड के कुल मामलों की संख्या 4.46 करोड़ हो गयी है।

शुक्रवार की सुबह आठ बजे अद्यतन किये गये आंकड़ों में कहा गया है कि पिछले 24 घंटों में छत्तीसगढ़ से एक संक्रमित की मौत और केरल द्वारा आंकड़ों के पुनर्मिलान के दौरान एक और मौत की महामारी से पुष्टि करने के बाद इससे मरने वाले लोगों की संख्या बढ़ कर 5,30,624 हो गयी है ।

मंत्रालय के अनुसार देश में अब संक्रमितों की तुलना में उपचाराधीन मरीजों की दर 0.01 फीसदी है जबकि देशभर में संक्रमण मुक्त होने की दर बढ़ कर 98.80 हो गयी है ।

आंकड़ों में कहा गया है कि पिछले 24 घंटे में उपराचाधीन मरीजों की संख्या में 95 की कमी दर्ज की गई है। इसमें कहा गया है कि संक्रमण मुक्त होने वाले लोगों की संख्या बढ़कर 4,41,37,617 हो गई है, जबकि मृत्यु दर 1.19 प्रतिशत है।

मंत्रालय के वेबसाइट के अनुसार कोरोना वायरस रोधी टीकों की 219.93 करोड़ खुराक अब तक दी जा चुकी है ।

उल्लेखनीय है कि भारत में सात अगस्त 2020 को कोरोना वायरस संक्रमितों की संख्या सात अगस्त 2020 को 20 लाख, 23 अगस्त 2020 को 30 लाख और पांच सितंबर 2020 को 40 लाख से अधिक हो गई थी। संक्रमण के कुल मामले 16 सितंबर 2020 को 50 लाख, 28 सितंबर 2020 को 60 लाख, 11 अक्टूबर 2020 को 70 लाख, 29 अक्टूबर 2020 को 80 लाख और 20 नवंबर को 90 लाख तथा 19 दिसंबर 2020 को ये मामले एक करोड़ से अधिक हो गए थे।

देश में पिछले साल चार मई को संक्रमितों की संख्या दो करोड़ और 23 जून 2021 को तीन करोड़ के पार पहुंच गई थी। इस साल 25 जनवरी को संक्रमण के कुल मामले चार करोड़ के पार हो गए थे

Location: India, Delhi, New Delhi

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

Congress ਦੇਵੇਗੀ Farmers ਨੂੰ Delhi ਜਾਣ ਨੂੰ ਰਾਹ, Punjab ਦੇ MP Dr. Amar Singh ਕਰ ਗਏ ਐਲਾਨ!

28 Sep 2024 5:58 PM

ਪ੍ਰਧਾਨਗੀ ਲਈ PU ਚੋਣਾਂ 'ਚ ਪਾਰਟੀਆਂ ਦੇ ਫਸੇ ਸਿੰਙ, ਸ਼ੁਰੂ ਹੋ ਗਿਆ ਜ਼ੋਰਦਾਰ ਪ੍ਰਚਾਰ ਤੇ ਠੋਕ ਕੇ ਬੋਲਦੇ ਮੁੰਡੇ!

31 Aug 2024 4:52 PM

ਕੀ ਹੈ HPV ਵਾਇਰਸ ਅਤੇ ਕਿਹੜੇ ਲੋਕਾਂ ਨੂੰ ਇਸ ਦਾ ਜ਼ਿਆਦਾ ਖ਼ਤਰਾ ਰਹਿੰਦਾ ਹੈ?

31 Aug 2024 4:48 PM

'ਦਸਤਾਰ ਤੋਂ ਬਿਨਾਂ ਮੈਂ ਅਧੂਰਾ ਹਾਂ', ਦੇਖੋ Yograj ਨੇ ਜ਼ਿੰਦਗੀ 'ਚ ਕਿਹੜਾ ਕੀਤਾ ਸੀ ਸਭ ਤੋਂ ਵੱਡਾ ਗੁਨਾਹ

31 Aug 2024 4:46 PM

'ਦਸਤਾਰ ਤੋਂ ਬਿਨਾਂ ਮੈਂ ਅਧੂਰਾ ਹਾਂ', ਦੇਖੋ Yograj ਨੇ ਜ਼ਿੰਦਗੀ 'ਚ ਕਿਹੜਾ ਕੀਤਾ ਸੀ ਸਭ ਤੋਂ ਵੱਡਾ ਗੁਨਾਹ

31 Aug 2024 4:44 PM

ਦੇਖੋ Dhanveer ਅੱਜ ਵੀ ਜਦੋ Lucky ਅਤੇ Navdeep ਨੂੰ ਦੇਖਦੇ ਨੇ ਤਾਂ ਕਿਹੜੀ ਪੁਰਾਣੀ Memory ਅਉਂਦੀ ਹੈ ਯਾਦ

31 Aug 2024 4:41 PM