लुधियाना अदालत बम विस्फोट मामले का मुख्य साजिशकर्ता दिल्ली हवाईअड्डे से गिरफ्तार

खबरे |

खबरे |

लुधियाना अदालत बम विस्फोट मामले का मुख्य साजिशकर्ता दिल्ली हवाईअड्डे से गिरफ्तार
Published : Dec 2, 2022, 11:01 am IST
Updated : Dec 2, 2022, 11:01 am IST
SHARE ARTICLE
Key conspirator in Ludhiana court bomb blast case arrested from Delhi airport
Key conspirator in Ludhiana court bomb blast case arrested from Delhi airport

एनआईए ने कहा कि गिरफ्तार आरोपी विस्फोटकों, हथियारों और नशीले पदार्थों की तस्करी सहित विभिन्न मामलों में भी शामिल था और पुलिस को वांछित था।

New Delhi : वांछित आतंकवादी एवं लुधियाना अदालत बम विस्फोट के मुख्य साजिशकर्ता हरप्रीत सिंह को राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे से गिरफ्तार किया गया है। यह जानकारी शुक्रवार को राष्ट्रीय अन्वेषण अभिकरण (एनआईए) के एक अधिकारी ने दी।

एनआईए के प्रवक्ता ने बताया कि पंजाब के अमृतसर रहने वाले हरप्रीत सिंह उर्फ ​​'हैप्पी मलेशिया' को कुआलालंपुर से हवाईअड्डे पहुंचने के तुरंत बाद गिरफ्तार कर लिया गया। प्रवक्ता ने बताया कि उस पर 10 लाख रुपये का इनाम था। हरप्रीत को पिछले साल दिसंबर में लुधियाना के अदालत की इमारत में बम विस्फोट से संबंधित एक मामले में गिरफ्तार किया गया, जिसमें एक व्यक्ति की मौत हो गई थी और छह अन्य घायल हो गए थे।

पंजाब के लुयाना कमिश्नरेट के थाना डिवीजन नंबर पांच में शुरूआत में यह मामला पिछले साल 23 दिसंबर को दर्ज किया गया और एनआईए ने 13 जनवरी को इसे फिर से दर्ज किया था।

प्रवक्ता ने कहा, ‘‘जांच से पता चला है कि पाकिस्तानी आतंकी संगठन इंटरनेशनल सिख यूथ फेडरेशन (आईएसवाईएफ) प्रमुख लखबीर सिंह रोडे का सहयोगी हरप्रीत सिंह, रोडे के साथ लुधियाना अदालत इमारत विस्फोट के साजिशकर्ताओं में से एक था।’’

प्रवक्ता ने कहा, ‘‘उसने रोडे के निर्देश पर काम करते हुए आईईडी की आपूर्ति का समन्वय किया, जिसे पाकिस्तान से भारत स्थित उसके सहयोगियों को भेजा गया था। उस आईईडी का इस्तेमाल लुधियाना अदालत परिसर में विस्फोट में किया गया था।’’

एनआईए ने कहा कि गिरफ्तार आरोपी विस्फोटकों, हथियारों और नशीले पदार्थों की तस्करी सहित विभिन्न मामलों में भी शामिल था और पुलिस को वांछित था।

इससे पहले, एनआईए ने हरप्रीत सिंह पर 10 लाख रुपये का इनाम घोषित किया था । विशेष एनआईए अदालत ने उसके खिलाफ गैर-जमानती वारंट जारी किया था और उसके खिलाफ लुक आउट सर्कुलर (एलओसी) भी जारी किया गया था। प्रवक्ता ने कहा कि मामले में आगे की जांच जारी है।

Location: India, Delhi, New Delhi

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

Congress ਦੇਵੇਗੀ Farmers ਨੂੰ Delhi ਜਾਣ ਨੂੰ ਰਾਹ, Punjab ਦੇ MP Dr. Amar Singh ਕਰ ਗਏ ਐਲਾਨ!

28 Sep 2024 5:58 PM

ਪ੍ਰਧਾਨਗੀ ਲਈ PU ਚੋਣਾਂ 'ਚ ਪਾਰਟੀਆਂ ਦੇ ਫਸੇ ਸਿੰਙ, ਸ਼ੁਰੂ ਹੋ ਗਿਆ ਜ਼ੋਰਦਾਰ ਪ੍ਰਚਾਰ ਤੇ ਠੋਕ ਕੇ ਬੋਲਦੇ ਮੁੰਡੇ!

31 Aug 2024 4:52 PM

ਕੀ ਹੈ HPV ਵਾਇਰਸ ਅਤੇ ਕਿਹੜੇ ਲੋਕਾਂ ਨੂੰ ਇਸ ਦਾ ਜ਼ਿਆਦਾ ਖ਼ਤਰਾ ਰਹਿੰਦਾ ਹੈ?

31 Aug 2024 4:48 PM

'ਦਸਤਾਰ ਤੋਂ ਬਿਨਾਂ ਮੈਂ ਅਧੂਰਾ ਹਾਂ', ਦੇਖੋ Yograj ਨੇ ਜ਼ਿੰਦਗੀ 'ਚ ਕਿਹੜਾ ਕੀਤਾ ਸੀ ਸਭ ਤੋਂ ਵੱਡਾ ਗੁਨਾਹ

31 Aug 2024 4:46 PM

'ਦਸਤਾਰ ਤੋਂ ਬਿਨਾਂ ਮੈਂ ਅਧੂਰਾ ਹਾਂ', ਦੇਖੋ Yograj ਨੇ ਜ਼ਿੰਦਗੀ 'ਚ ਕਿਹੜਾ ਕੀਤਾ ਸੀ ਸਭ ਤੋਂ ਵੱਡਾ ਗੁਨਾਹ

31 Aug 2024 4:44 PM

ਦੇਖੋ Dhanveer ਅੱਜ ਵੀ ਜਦੋ Lucky ਅਤੇ Navdeep ਨੂੰ ਦੇਖਦੇ ਨੇ ਤਾਂ ਕਿਹੜੀ ਪੁਰਾਣੀ Memory ਅਉਂਦੀ ਹੈ ਯਾਦ

31 Aug 2024 4:41 PM