प्रधानमंत्री मोदी ने प्रसिद्ध फिल्मकार के विश्वनाथ के निधन पर जताया शोक

खबरे |

खबरे |

प्रधानमंत्री मोदी ने प्रसिद्ध फिल्मकार के विश्वनाथ के निधन पर जताया शोक
Published : Feb 3, 2023, 11:19 am IST
Updated : Feb 3, 2023, 11:19 am IST
SHARE ARTICLE
Prime Minister Modi expressed grief over the death of famous filmmaker K. Vishwanath
Prime Minister Modi expressed grief over the death of famous filmmaker K. Vishwanath

दादा साहेब फाल्के पुरस्कार से सम्मानित के विश्वनाथ को ‘कलातपस्वी’ के नाम से जाना जाता था। उनका हैदराबाद के एक निजी अस्पताल में...

New Delhi:  प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शुक्रवार को प्रसिद्ध फिल्मकार के विश्वनाथ के निधन पर शोक व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि विश्वनाथ सिनेमा जगत के एक ऐसे दिग्गज थे, जिन्होंने खुद को रचनात्मक और बहुमुखी निर्देशक के रूप में स्थापित किया।

दादा साहेब फाल्के पुरस्कार से सम्मानित के विश्वनाथ को ‘कलातपस्वी’ के नाम से जाना जाता था। उनका हैदराबाद के एक निजी अस्पताल में बृहस्पतिवार रात निधन हो गया। वह 92 वर्ष के थे।

प्रधानमंत्री ने एक ट्वीट में कहा, “के विश्वनाथ के निधन से दुखी हूं। वह सिनेमा जगत के दिग्गज थे, जो खुद को एक रचनात्मक और बहुमुखी निर्देशक के रूप में अलग करते थे। उनकी फिल्मों ने विभिन्न शैलियों को कवर किया और दशकों तक दर्शकों को रोमांचित किया। उनके परिवार और प्रशंसकों के प्रति संवेदना।” सूत्रों ने बताया कि विश्वनाथ पिछले कुछ समय से अस्वस्थ थे और उम्र संबंधी समस्याओं से जूझ रहे थे।.

Location: India, Delhi, New Delhi

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

'हमारा गांव बिकाऊ है' पोस्टर विवाद बढ़ा, SHO के खिलाफ कार्रवाई

03 Jun 2025 5:49 PM

रोती हुई महिला ने निहंग सिंह पर लगाया आरोप बेअदबी, फिरोजपुर जमीन विवाद निहंग सिंह मामला

03 Jun 2025 5:48 PM

पंजाब किंग्स की जीत! मुंबई इंडियंस को हराकर फाइनल में बनाई जगह, अब RCB से होगी बड़ी टक्कर

02 Jun 2025 6:41 PM

Punjab Kings Vs RCB ! सुनें दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाज मोहित शर्मा किसका कर रहे हैं समर्थन

02 Jun 2025 6:39 PM

जेल से बाहर आने के बाद जगदीश भोला का EXCLUSIVE वीडियो

02 Jun 2025 6:37 PM

राजबीर कौर ने बताया कपिल शर्मा और भारती बहुत शरारती हैं, Rajbir kaur Exclusive Interview

02 Jun 2025 6:35 PM