फेसबुक ने 41 प्रतिशत तो इंस्टाग्राम ने 54 प्रतिशत शिकायतों पर की कार्रवाई

खबरे |

खबरे |

फेसबुक ने 41 प्रतिशत तो इंस्टाग्राम ने 54 प्रतिशत शिकायतों पर की कार्रवाई
Published : Jun 3, 2023, 4:49 pm IST
Updated : Jun 3, 2023, 5:23 pm IST
SHARE ARTICLE
Facebook took action on 41 percent and Instagram on 54 percent complaints
Facebook took action on 41 percent and Instagram on 54 percent complaints

दावा किया गया था कि फेसबुक मंच पर पोस्ट की गई सामग्री आंशिक नग्नता या अश्लीलता को बढ़ावा दे रही थी।

New Delhi: सोशल मीडिया कंपनी मेटा के फेसबुक ने अप्रैल में उपयोगकर्ताओं से मिली शिकायतों में से 41 प्रतिशत शिकायतों पर कार्रवाई की जबकि इंस्टाग्राम ने 54 प्रतिशत शिकायतों पर कार्रवाई की। कंपनी के हालिया भारतीय मासिक आंकड़ों में यह जानकारी दी गई।

मेटा की ओर से श्रेणीवार दी गई जानकारी के अनुसार, फेसबुक ने उपयोगकर्ताओं की एक-चौथाई से कम शिकायतों पर कार्रवाई की, जिनमें दावा किया गया था कि फेसबुक मंच पर पोस्ट की गई सामग्री आंशिक नग्नता या अश्लीलता को बढ़ावा दे रही थी।

इंस्टाग्राम के मामले में मंच ने प्राप्त उसकी नीतियों का उल्लंघन करने संबंधी शिकायतों की एक-तिहाई से कम पर कार्रवाई की, जिनको लेकर दावा किया गया था कि पोस्ट की गई सामग्री आंशिक नग्नता या अश्लीलता को बढ़ावा दे रही थी। मेटा पारदर्शिता रिपोर्ट बताती है कि फेसबुक ने अन्य श्रेणियों जैसे उत्पीड़न या शोषण वाली शिकायतों में 17 प्रतिशत पर कार्रवाई की, अनुचित या आपत्तिजनक सामग्री की लगभग 18 प्रतिशत शिकायतों पर और फर्जी खातों की लगभग 23 प्रतिशत शिकायतों पर कार्रवाई की।

Location: India, Delhi, New Delhi

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

Congress ਦੇਵੇਗੀ Farmers ਨੂੰ Delhi ਜਾਣ ਨੂੰ ਰਾਹ, Punjab ਦੇ MP Dr. Amar Singh ਕਰ ਗਏ ਐਲਾਨ!

28 Sep 2024 5:58 PM

ਪ੍ਰਧਾਨਗੀ ਲਈ PU ਚੋਣਾਂ 'ਚ ਪਾਰਟੀਆਂ ਦੇ ਫਸੇ ਸਿੰਙ, ਸ਼ੁਰੂ ਹੋ ਗਿਆ ਜ਼ੋਰਦਾਰ ਪ੍ਰਚਾਰ ਤੇ ਠੋਕ ਕੇ ਬੋਲਦੇ ਮੁੰਡੇ!

31 Aug 2024 4:52 PM

ਕੀ ਹੈ HPV ਵਾਇਰਸ ਅਤੇ ਕਿਹੜੇ ਲੋਕਾਂ ਨੂੰ ਇਸ ਦਾ ਜ਼ਿਆਦਾ ਖ਼ਤਰਾ ਰਹਿੰਦਾ ਹੈ?

31 Aug 2024 4:48 PM

'ਦਸਤਾਰ ਤੋਂ ਬਿਨਾਂ ਮੈਂ ਅਧੂਰਾ ਹਾਂ', ਦੇਖੋ Yograj ਨੇ ਜ਼ਿੰਦਗੀ 'ਚ ਕਿਹੜਾ ਕੀਤਾ ਸੀ ਸਭ ਤੋਂ ਵੱਡਾ ਗੁਨਾਹ

31 Aug 2024 4:46 PM

'ਦਸਤਾਰ ਤੋਂ ਬਿਨਾਂ ਮੈਂ ਅਧੂਰਾ ਹਾਂ', ਦੇਖੋ Yograj ਨੇ ਜ਼ਿੰਦਗੀ 'ਚ ਕਿਹੜਾ ਕੀਤਾ ਸੀ ਸਭ ਤੋਂ ਵੱਡਾ ਗੁਨਾਹ

31 Aug 2024 4:44 PM

ਦੇਖੋ Dhanveer ਅੱਜ ਵੀ ਜਦੋ Lucky ਅਤੇ Navdeep ਨੂੰ ਦੇਖਦੇ ਨੇ ਤਾਂ ਕਿਹੜੀ ਪੁਰਾਣੀ Memory ਅਉਂਦੀ ਹੈ ਯਾਦ

31 Aug 2024 4:41 PM