ट्रेन हादसे को लेकर कई सवाल उठते हैं, सुरक्षा हो सर्वोच्च प्राथमिकता: कांग्रेस

खबरे |

खबरे |

ट्रेन हादसे को लेकर कई सवाल उठते हैं, सुरक्षा हो सर्वोच्च प्राथमिकता: कांग्रेस
Published : Jun 3, 2023, 3:44 pm IST
Updated : Jun 3, 2023, 3:44 pm IST
SHARE ARTICLE
Many questions arise regarding train accident, safety should be top priority: Congress
Many questions arise regarding train accident, safety should be top priority: Congress

हादसे में सैकड़ों यात्री घायल भी हुए हैं। 

New Delhi: कांग्रेस ने ओडिशा के बालासोर जिले में हुए भीषण रेल हादसे पर दुख जताते हुए शनिवार को कहा कि यह दुर्घटना इस बात को सोचने के लिए बाध्य करती है कि रेलवे में सुरक्षा हमेशा सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए। पार्टी ने स्थिति का जायजा लेने के लिए अपने दो वरिष्ठ नेताओं-अधीर रंजन चौधरी और ए चेल्ला कुमार को घटनास्थल पर भेजा है।

कांग्रेस के संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल ने ट्वीट किया, " कांग्रेस अध्यक्ष मलिकार्जुन खरगे जी ने लोकसभा में पार्टी के नेता अधीर रंजन चौधरी, पार्टी के उड़ीसा प्रभारी ए चेल्ला कुमार को तत्काल घटनास्थल पर भेजा है। दोनों नेता हालात का जायजा लेंगे और कांग्रेस एवं इसके अग्रिम संगठनों की ओर से किए जा रहे राहत संबंधी प्रयासों की निगरानी करेंगे।"

पार्टी महासचिव जयराम रमेश ने कहा कि इस दुर्घटना को लेकर कई सवाल उठाने की जरूरत है, लेकिन उनकी पार्टी इन सवालों को रविवार को उठाएगी। रमेश ने ट्वीट किया, " ओडिशा में हुआ रेल हादसा वाकई बहुत दर्दनाक है। यह अत्यंत दुख का विषय है। यह हादसा इस बात पर सोचने के लिए बाध्य करता है कि रेल नेटवर्क के कामकाज में सुरक्षा हमेशा सर्वोच्च प्राथमिकता क्यों होनी चाहिए। ऐसे कई सवाल हैं जिन्हें उठाने की ज़रूरत है, लेकिन आज नहीं कल उठाएंगे।"

ओडिशा के बालासोर जिले में शुक्रवार शाम को कोरोमंडल एक्सप्रेस और बेंगलुरु-हावड़ा एक्सप्रेस ट्रेन के पटरी से उतरने और एक मालगाड़ी से टकराने से जुड़े रेल हादसे में मृतक संख्या शनिवार को बढ़कर कम से कम 261 हो गई। इस हादसे में सैकड़ों यात्री घायल भी हुए हैं। 

Location: India, Delhi, New Delhi

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

Congress ਦੇਵੇਗੀ Farmers ਨੂੰ Delhi ਜਾਣ ਨੂੰ ਰਾਹ, Punjab ਦੇ MP Dr. Amar Singh ਕਰ ਗਏ ਐਲਾਨ!

28 Sep 2024 5:58 PM

ਪ੍ਰਧਾਨਗੀ ਲਈ PU ਚੋਣਾਂ 'ਚ ਪਾਰਟੀਆਂ ਦੇ ਫਸੇ ਸਿੰਙ, ਸ਼ੁਰੂ ਹੋ ਗਿਆ ਜ਼ੋਰਦਾਰ ਪ੍ਰਚਾਰ ਤੇ ਠੋਕ ਕੇ ਬੋਲਦੇ ਮੁੰਡੇ!

31 Aug 2024 4:52 PM

ਕੀ ਹੈ HPV ਵਾਇਰਸ ਅਤੇ ਕਿਹੜੇ ਲੋਕਾਂ ਨੂੰ ਇਸ ਦਾ ਜ਼ਿਆਦਾ ਖ਼ਤਰਾ ਰਹਿੰਦਾ ਹੈ?

31 Aug 2024 4:48 PM

'ਦਸਤਾਰ ਤੋਂ ਬਿਨਾਂ ਮੈਂ ਅਧੂਰਾ ਹਾਂ', ਦੇਖੋ Yograj ਨੇ ਜ਼ਿੰਦਗੀ 'ਚ ਕਿਹੜਾ ਕੀਤਾ ਸੀ ਸਭ ਤੋਂ ਵੱਡਾ ਗੁਨਾਹ

31 Aug 2024 4:46 PM

'ਦਸਤਾਰ ਤੋਂ ਬਿਨਾਂ ਮੈਂ ਅਧੂਰਾ ਹਾਂ', ਦੇਖੋ Yograj ਨੇ ਜ਼ਿੰਦਗੀ 'ਚ ਕਿਹੜਾ ਕੀਤਾ ਸੀ ਸਭ ਤੋਂ ਵੱਡਾ ਗੁਨਾਹ

31 Aug 2024 4:44 PM

ਦੇਖੋ Dhanveer ਅੱਜ ਵੀ ਜਦੋ Lucky ਅਤੇ Navdeep ਨੂੰ ਦੇਖਦੇ ਨੇ ਤਾਂ ਕਿਹੜੀ ਪੁਰਾਣੀ Memory ਅਉਂਦੀ ਹੈ ਯਾਦ

31 Aug 2024 4:41 PM