दिल्ली : यमुना ब्रिज से बच्चे को अगवा करने के आरोप में व्यक्ति गिरफ्तार

खबरे |

खबरे |

दिल्ली : यमुना ब्रिज से बच्चे को अगवा करने के आरोप में व्यक्ति गिरफ्तार
Published : Jul 3, 2023, 10:39 am IST
Updated : Jul 3, 2023, 10:39 am IST
SHARE ARTICLE
photo
photo

पुलिस ने अपराध में इस्तेमाल की गई मोटरसाइकिल भी बरामद कर ली है।

New Delhi: मध्य दिल्ली के विकास मार्ग इलाके में यमुना ब्रिज से चार साल के बच्चे का अपहरण करने के आरोप में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि बच्चे को मथुरा रोड पर आली गांव में जगत पाल नाम के व्यक्ति के घर से बरामद किया गया और घटना की रिपोर्ट दर्ज कराने के आठ घंटे के भीतर उसे उसके माता-पिता को सौंप दिया गया।

पुलिस उपायुक्त (मध्य) संजय कुमार सैन ने कहा कि पूछताछ के दौरान आरोपी ने खुलासा किया कि पिछले छह महीने से वह रोजाना एक कंपनी के कृष्णानगर स्थित गोदाम जाता था, जहां वह उसकी सुरक्षा संभालना था।

उपायुक्त के मुताबिक, आरोपी ने बताया कि उसकी 13 वर्ष और सात वर्ष की दो बेटियां हैं और वह हमेशा से एक बेटा चाहता था, इसलिए वह यमुना ब्रिज के किनारे खेल रहे लड़के को अपने साथ ले आया। सैन ने बताया कि जांच के तहत यमुना ब्रिज, विकास मार्ग और आसपास की अन्य सड़कों पर लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले गए और आरोपी का पता लगाया गया। उन्होंने कहा कि पुलिस ने अपराध में इस्तेमाल की गई मोटरसाइकिल भी बरामद कर ली है।

Location: India, Delhi, New Delhi

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

Congress ਦੇਵੇਗੀ Farmers ਨੂੰ Delhi ਜਾਣ ਨੂੰ ਰਾਹ, Punjab ਦੇ MP Dr. Amar Singh ਕਰ ਗਏ ਐਲਾਨ!

28 Sep 2024 5:58 PM

ਪ੍ਰਧਾਨਗੀ ਲਈ PU ਚੋਣਾਂ 'ਚ ਪਾਰਟੀਆਂ ਦੇ ਫਸੇ ਸਿੰਙ, ਸ਼ੁਰੂ ਹੋ ਗਿਆ ਜ਼ੋਰਦਾਰ ਪ੍ਰਚਾਰ ਤੇ ਠੋਕ ਕੇ ਬੋਲਦੇ ਮੁੰਡੇ!

31 Aug 2024 4:52 PM

ਕੀ ਹੈ HPV ਵਾਇਰਸ ਅਤੇ ਕਿਹੜੇ ਲੋਕਾਂ ਨੂੰ ਇਸ ਦਾ ਜ਼ਿਆਦਾ ਖ਼ਤਰਾ ਰਹਿੰਦਾ ਹੈ?

31 Aug 2024 4:48 PM

'ਦਸਤਾਰ ਤੋਂ ਬਿਨਾਂ ਮੈਂ ਅਧੂਰਾ ਹਾਂ', ਦੇਖੋ Yograj ਨੇ ਜ਼ਿੰਦਗੀ 'ਚ ਕਿਹੜਾ ਕੀਤਾ ਸੀ ਸਭ ਤੋਂ ਵੱਡਾ ਗੁਨਾਹ

31 Aug 2024 4:46 PM

'ਦਸਤਾਰ ਤੋਂ ਬਿਨਾਂ ਮੈਂ ਅਧੂਰਾ ਹਾਂ', ਦੇਖੋ Yograj ਨੇ ਜ਼ਿੰਦਗੀ 'ਚ ਕਿਹੜਾ ਕੀਤਾ ਸੀ ਸਭ ਤੋਂ ਵੱਡਾ ਗੁਨਾਹ

31 Aug 2024 4:44 PM

ਦੇਖੋ Dhanveer ਅੱਜ ਵੀ ਜਦੋ Lucky ਅਤੇ Navdeep ਨੂੰ ਦੇਖਦੇ ਨੇ ਤਾਂ ਕਿਹੜੀ ਪੁਰਾਣੀ Memory ਅਉਂਦੀ ਹੈ ਯਾਦ

31 Aug 2024 4:41 PM