New Delhi Crime: दिल्ली में 20 साल के युवक की चाकू घोंपकर हत्या

खबरे |

खबरे |

New Delhi Crime: दिल्ली में 20 साल के युवक की चाकू घोंपकर हत्या
Published : Jul 3, 2023, 11:00 am IST
Updated : Jul 3, 2023, 4:02 pm IST
SHARE ARTICLE
photo
photo

युवक की हत्या किस वजह से की गई, इसका पता आरोपियों के पकड़े जाने के बाद ही चल पाएगा।

New Delhi: मध्य दिल्ली के पांडव नगर इलाके में रविवार शाम झगड़े के बाद 20 वर्षीय एक युवक की कथित तौर पर चाकू घोंपकर हत्या कर दी गई। पुलिस ने बताया कि मृतक की पहचान अभिषेक नाम के युवक के रूप में हुई है और वह संगम कॉलोनी का रहने वाला था।

उसने कहा कि युवक की हत्या किस वजह से की गई, इसका पता आरोपियों के पकड़े जाने के बाद ही चल पाएगा। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि युवक की हत्या शाम को करीब चार बजे हुई। प्रारंभिक जांच के अनुसार, दो-तीन लोगों का अभिषेक के साथ झगड़ा हुआ, जिसके बाद उस पर चाकू से हमला किया गया।

अधिकारी के मुताबिक, घायल अभिषेक को कुछ लोग मेट्रो अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। उन्होंने बताया कि हत्या का मामला दर्ज कर लिया गया है और अपराध एवं फॉरेंसिक टीमों द्वारा घटनास्थल का निरीक्षण किया गया।

पुलिस के अनुसार, स्थानीय लोगों से पूछताछ के आधार पर आरोपियों की पहचान कर ली गई है और उन्हें पकड़ने के प्रयास किए जा रहे हैं।

Location: India, Delhi, New Delhi

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

'हमारा गांव बिकाऊ है' पोस्टर विवाद बढ़ा, SHO के खिलाफ कार्रवाई

03 Jun 2025 5:49 PM

रोती हुई महिला ने निहंग सिंह पर लगाया आरोप बेअदबी, फिरोजपुर जमीन विवाद निहंग सिंह मामला

03 Jun 2025 5:48 PM

पंजाब किंग्स की जीत! मुंबई इंडियंस को हराकर फाइनल में बनाई जगह, अब RCB से होगी बड़ी टक्कर

02 Jun 2025 6:41 PM

Punjab Kings Vs RCB ! सुनें दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाज मोहित शर्मा किसका कर रहे हैं समर्थन

02 Jun 2025 6:39 PM

जेल से बाहर आने के बाद जगदीश भोला का EXCLUSIVE वीडियो

02 Jun 2025 6:37 PM

राजबीर कौर ने बताया कपिल शर्मा और भारती बहुत शरारती हैं, Rajbir kaur Exclusive Interview

02 Jun 2025 6:35 PM