New Delhi : दिल्ली सरकार के स्कूल तीन और पांच दिसंबर को रहेंगे बंद

खबरे |

खबरे |

New Delhi : दिल्ली सरकार के स्कूल तीन और पांच दिसंबर को रहेंगे बंद
Published : Dec 3, 2022, 10:12 am IST
Updated : Dec 3, 2022, 10:12 am IST
SHARE ARTICLE
New Delhi: Delhi government schools will remain closed on December 3 and 5.
New Delhi: Delhi government schools will remain closed on December 3 and 5.

सर्कुलर में कहा गया है कि लगभग 90 प्रतिशत स्कूल कर्मचारी चुनाव ड्यूटी में तैनात रहेंगे, इसलिए सभी एमसीडी स्कूलों के प्रधानाध्यापकों को...

New Delhi :  दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) के चुनाव की तैयारियों के लिए दिल्ली सरकार के सभी स्कूल शनिवार और सोमवार को बंद रहेंगे। दिल्ली सरकार के शिक्षा निदेशालय (डीओई) ने शुक्रवार को एक सर्कुलर जारी कर यह जानकारी दी।

सर्कुलर में कहा गया है, “शिक्षा निदेशालय के सभी सरकारी स्कूलों के प्रधानाध्यापकों को सूचित किया जाता है कि एमसीडी चुनाव की तैयारियों के मद्देनजर तीन दिसंबर (शनिवार) को स्कूलों में अवकाश घोषित किया जाएगा।”

सर्कुलर में कहा गया है कि लगभग 90 प्रतिशत स्कूल कर्मचारी चुनाव ड्यूटी में तैनात रहेंगे, इसलिए सभी एमसीडी स्कूलों के प्रधानाध्यापकों को पांच दिसंबर को भी विद्यार्थियों के लिए स्कूल बंद करने का निर्देश दिया जाता है।

हालांकि, सर्कुलर में स्पष्ट किया गया है कि उपलब्ध शिक्षक पांच दिसंबर को ऑनलाइन कक्षाएं संचालित करेंगे।

सर्कुलर के मुताबिक, डीओई ने प्रधानाध्यापकों को सूचित किया है कि तीन दिसंबर की छुट्टी के एवज में 10 दिसंबर को कक्षाएं संचालित की जाएंगी।

Location: India, Delhi, New Delhi

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

Union Budget 2025: ਕੀ ਹੋਇਆ ਸਸਤਾ ਤੇ ਕੀ ਮਹਿੰਗਾ? | What's Expensive and What's Cheaper

02 Feb 2025 8:39 AM

US-Mexico Border Donkey News: Donkey लगाने वाले सावधान! जानें कितने भारतीय हो सकते हैं प्रभावित?

25 Jan 2025 7:24 PM

Cryptocurrency Scam in India: 350 करोड़ का Crypto Ponzi Scam, Latest News in Hindi

25 Jan 2025 7:22 PM

Amritpal Singh ਦੀ ਨਵੀਂ ਪਾਰਟੀ ਨੂੰ ਲੈ ਕੇ CM Bhagwant Mann ਦਾ ਬਿਆਨ ਪਾਰਟੀ ਬਣਾਉਣ ਦਾ ਸੱਭ ਨੂੰ ਹੱਕ ਹੈ

15 Jan 2025 5:34 PM

'Bapu Surat Singh Khalsa ਵਰਗਾ ਬੰਦਾ ਪੰਜਾਬ ਨੂੰ ਮਿਲਣਾ ਔਖਾ' | Punjab Latest News Today

15 Jan 2025 5:33 PM

'ਨਾ ਅਸੀਂ ਆਪਣੀ ਮਾਂ, ਨਾ ਪਿਓ ਤੇ ਨਾ ਹੀ ਗੁਰੂ ਸਾਂਭਿਆ...' Lakha Sidhana ਦੇ ਤਿੱਖੇ ਬੋਲ

15 Jan 2025 5:32 PM