नियमित चिकित्सा जांच के लिए सोनिया गांधी अस्पताल में भर्ती

खबरे |

खबरे |

नियमित चिकित्सा जांच के लिए सोनिया गांधी अस्पताल में भर्ती
Published : Jan 4, 2023, 3:49 pm IST
Updated : Jan 4, 2023, 3:49 pm IST
SHARE ARTICLE
Sonia Gandhi admitted to hospital for routine medical check-up
Sonia Gandhi admitted to hospital for routine medical check-up

सूत्रों ने बताया कि सोनिया गांधी श्वास संबंधी संक्रमण से पीड़ित रही हैं। उनकी तबियत मंगलवार से खराब थी जिस कारण...

New Delhi : कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी को नियमित चिकित्सा जांच के लिए बुधवार को गंगाराम अस्पताल में भर्ती कराया गया है।. सूत्रों ने यह जानकारी दी है। सूत्रों का कहना है कि अस्पताल में भर्ती कराने के समय सोनिया गांधी की पुत्री प्रियंका गांधी वाद्रा उनके साथ थीं।.

सूत्रों ने बताया कि सोनिया गांधी श्वास संबंधी संक्रमण से पीड़ित रही हैं। उनकी तबियत मंगलवार से खराब थी जिस कारण राहुल गांधी और प्रियंका गांधी उत्तर प्रदेश में ‘भारत जोड़ो यात्रा’ के प्रवेश करने पर सात किलोमीटर चलने के बाद मंगलवार शाम दिल्ली लौट आए थे। 

पार्टी सूत्रों का कहना है कि कांग्रेस की ‘भारत जोड़ो यात्रा’ आज सुबह छह बजे बागपत के मवीकलां से फिर शुरू हुई। हालांकि प्रियंका गांधी बुधवार की सुबह राहुल गांधी के साथ पदयात्रा में शामिल नहीं हुईं। उनके दोपहर बाद इस यात्रा में शामिल होने की संभावना है।

Location: India, Delhi, New Delhi

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

'हमारा गांव बिकाऊ है' पोस्टर विवाद बढ़ा, SHO के खिलाफ कार्रवाई

03 Jun 2025 5:49 PM

रोती हुई महिला ने निहंग सिंह पर लगाया आरोप बेअदबी, फिरोजपुर जमीन विवाद निहंग सिंह मामला

03 Jun 2025 5:48 PM

पंजाब किंग्स की जीत! मुंबई इंडियंस को हराकर फाइनल में बनाई जगह, अब RCB से होगी बड़ी टक्कर

02 Jun 2025 6:41 PM

Punjab Kings Vs RCB ! सुनें दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाज मोहित शर्मा किसका कर रहे हैं समर्थन

02 Jun 2025 6:39 PM

जेल से बाहर आने के बाद जगदीश भोला का EXCLUSIVE वीडियो

02 Jun 2025 6:37 PM

राजबीर कौर ने बताया कपिल शर्मा और भारती बहुत शरारती हैं, Rajbir kaur Exclusive Interview

02 Jun 2025 6:35 PM