दिल्ली में महिला को उसके दोस्त ने चाकू मार कर किया घायल , गिरफ्तार

खबरे |

खबरे |

दिल्ली में महिला को उसके दोस्त ने चाकू मार कर किया घायल , गिरफ्तार
Published : Jan 4, 2023, 2:46 pm IST
Updated : Jan 4, 2023, 2:46 pm IST
SHARE ARTICLE
Woman stabbed and injured by her friend in Delhi, arrested
Woman stabbed and injured by her friend in Delhi, arrested

पुलिस ने बताया कि आरोपी और युवती लंबे समय से दोस्त थे लेकिन मामूली विवाद के बाद युवती ने सिंह से बात करना बंद कर दिया।

New Delhi : उत्तर-पश्चिमी दिल्ली के आदर्श नगर में एक युवक ने मामूली विवाद के बाद अपनी दोस्त पर चाकू से हमला कर दिया। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि यह घटना सोमवार दोपहर की है और आरोपी सुखविंदर सिंह (22) को गिरफ्तार कर लिया गया है। पीड़िता की हालत स्थिर है।

पुलिस ने बताया कि सिंह और युवती लंबे समय से दोस्त थे लेकिन मामूली विवाद के बाद युवती ने सिंह से बात करना बंद कर दिया। युवक ने सोमवार को युवती को उसके घर के पास बुलाया और बात नहीं करने के लिए उससे बहस करने लगा। युवती पर तब भी कोई असर नहीं पड़ा तो सिंह ने उस पर चाकू से हमला कर दिया और मौके से फरार हो गया।

उत्तर-पश्चिमी दिल्ली की पुलिस उपायुक्त ऊषा रंगनानी ने कहा कि आदर्श नगर पुलिस थाने में भारतीय दंड संहिता की धारा 307 (हत्या का प्रयास) के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। आरोपी को मंगलवार को पकड़ लिया गया जब वह अंबाला से दिल्ली लौट रहा था।

Location: India, Delhi, New Delhi

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

'हमारा गांव बिकाऊ है' पोस्टर विवाद बढ़ा, SHO के खिलाफ कार्रवाई

03 Jun 2025 5:49 PM

रोती हुई महिला ने निहंग सिंह पर लगाया आरोप बेअदबी, फिरोजपुर जमीन विवाद निहंग सिंह मामला

03 Jun 2025 5:48 PM

पंजाब किंग्स की जीत! मुंबई इंडियंस को हराकर फाइनल में बनाई जगह, अब RCB से होगी बड़ी टक्कर

02 Jun 2025 6:41 PM

Punjab Kings Vs RCB ! सुनें दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाज मोहित शर्मा किसका कर रहे हैं समर्थन

02 Jun 2025 6:39 PM

जेल से बाहर आने के बाद जगदीश भोला का EXCLUSIVE वीडियो

02 Jun 2025 6:37 PM

राजबीर कौर ने बताया कपिल शर्मा और भारती बहुत शरारती हैं, Rajbir kaur Exclusive Interview

02 Jun 2025 6:35 PM