Delhi Excise policy Case: 'ED का समन गैर-कानूनी, पर जवाब' दूंगा; 8वें समन पर भी पेश नहीं हुए केजरीवाल, मांगा समय
Delhi Excise policy Case: 'ED का समन गैर-कानूनी, पर जवाब' दूंगा; 8वें समन पर भी पेश नहीं हुए केजरीवाल, मांगा समय
Published : Mar 4, 2024, 10:34 am IST
Updated : Mar 14, 2024, 12:25 pm IST
SHARE ARTICLE
delhi cm arvind kejriwal skips eds 8th summon seeks time till 12march News In Hindi
delhi cm arvind kejriwal skips eds 8th summon seeks time till 12march News In Hindi

उन्होंने ईडी से 12 मार्च के बाद की तारीख मांगी है.

Delhi Chief Minister Arvind Kejriwal did not attend ED's 8th summons News In Hindi: दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल आखिरकार प्रवर्तन निदेशालय यानी ईडी के 8वें समन पर भी उनके सामने पेश नहीं हुए हैं. पर उन्होंने कहा कि वे ईडी के सवालों का जवाब देने को तैयार हैं। केजरीवाल ने ईडी के समन का जवाब देते हुए यह जानकारी दी है. उन्होंने कहा है कि ईडी का समन गैरकानूनी है लेकिन फिर भी वे जवाब देने को तैयार हैं.

12 मार्च के बाद की तारीख की मांग की

लगातार ईडी के समन का सामना कर रहे आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ईडी के सवालों का जवाब देने के लिए तैयार हैं. हालांकि, उन्होंने ईडी से 12 मार्च के बाद की तारीख मांगी है. इसके साथ ही केजरीवाल ने एक और शर्त रखी है कि वह वीडियो कॉन्फ्रेंस की मदद से ईडी के सामने पेश होंगे और एजेंसी के सवालों का जवाब देंगे.

अब तक 8 समन जारी

आपको बता दें कि दिल्ली शराब घोटाला मामले में पूछताछ के लिए ईडी केजरीवाल को अबतक 8 समन जारी कर चुकी है. हालाँकि, वह एक बार भी  ईडी के सामने पेश नहीं हुए है।

गौरतलब है कि ईडी ने केजरीवाल को 22 फरवरी , 14 फरवरी, 2 फरवरी, 17 जनवरी, 3 जनवरी, 21 दिसंबर और 2 नवंबर को समन भेजा था लेकिन दिल्ली के मुख्यमंत्री ईडी के सामने पेश नहीं हुए है. वो लागातार ईडी के समन को अवैध करार दे रहे हैं.

इससे पहले अरविंद केजरीवाल को 18 जनवरी, 2 नवंबर, 21 दिसंबर, 3 जनवरी और 18 जनवरी को ईडी के सामने पेश होने से मना कर दिया गया था. इस बीच आम आदमी पार्टी ने शुक्रवार 2 फरवरी को दिल्ली में विरोध प्रदर्शन करने का फैसला किया था.

(For more news apart from Delhi Chief Minister Arvind Kejriwal did not attend ED's 8th summons News In Hindi, stay tuned to Rozana Spokesman Hindi)

Location: India, Delhi, New Delhi

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

'हमारा गांव बिकाऊ है' पोस्टर विवाद बढ़ा, SHO के खिलाफ कार्रवाई

03 Jun 2025 5:49 PM

रोती हुई महिला ने निहंग सिंह पर लगाया आरोप बेअदबी, फिरोजपुर जमीन विवाद निहंग सिंह मामला

03 Jun 2025 5:48 PM

पंजाब किंग्स की जीत! मुंबई इंडियंस को हराकर फाइनल में बनाई जगह, अब RCB से होगी बड़ी टक्कर

02 Jun 2025 6:41 PM

Punjab Kings Vs RCB ! सुनें दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाज मोहित शर्मा किसका कर रहे हैं समर्थन

02 Jun 2025 6:39 PM

जेल से बाहर आने के बाद जगदीश भोला का EXCLUSIVE वीडियो

02 Jun 2025 6:37 PM

राजबीर कौर ने बताया कपिल शर्मा और भारती बहुत शरारती हैं, Rajbir kaur Exclusive Interview

02 Jun 2025 6:35 PM