भाजपा का पहलवानों के साथ बर्ताव दुखद व शर्मनाक, गुंडागर्दी बर्दाश्त मत करो’: केजरीवाल ने लोगों से की अपील

खबरे |

खबरे |

भाजपा का पहलवानों के साथ बर्ताव दुखद व शर्मनाक, गुंडागर्दी बर्दाश्त मत करो’: केजरीवाल ने लोगों से की अपील
Published : May 4, 2023, 12:27 pm IST
Updated : May 4, 2023, 12:27 pm IST
SHARE ARTICLE
फाइल फोटो
फाइल फोटो

जंतर-मंतर पर प्रदर्शन कर रहे पहलवानों और पुलिस के कुछ कर्मियों के बीच बुधवार देर रात हाथापाई हो गई थी, ..

New Delhi: दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने जंतर-मंतर पर पहलवानों और पुलिस के बीच हुई हाथापाई को लेकर बृहस्पतिवार को भाजपा पर निशाना साधा और राष्ट्रीय खिलाड़ियों के साथ उसके व्यवहार को दुखद और शर्मनाक बताया।

केजरीवाल ने एक ट्वीट में आरोप लगाया कि घमंड में पूरी भाजपा का दिमाग़ खराब हो चुका है। उन्होंने कहा, ‘‘ये लोग सिर्फ गुंडागर्दी से सारे तंत्र को हांकना चाहते हैं। पूरे तंत्र का मजाक बनाकर रख दिया है इन्होंने।’’

 केजरीवाल ने देशवासियों से अपील की ‘‘अब बस… अब और नहीं…भाजपा की गुंडागर्दी बर्दाश्त मत करो’’। उन्होंने यह भी कहा कि भाजपा को उखाड़ने के साथ अब इन्हें भगाने का वक्त भी आ गया है।

राष्ट्रीय राजधानी के जंतर-मंतर पर प्रदर्शन कर रहे पहलवानों और पुलिस के कुछ कर्मियों के बीच बुधवार देर रात हाथापाई हो गई थी, जिसके कारण कुछ प्रदर्शनकारियों के सिर में चोटें आईं। पुलिस ने बताया कि घटना के बाद हिरासत में लिए गए लोगों में आम आदमी पार्टी (आप) के विधायक सोमनाथ भारती और कांग्रेस नेता दीपेंद्र हुड्डा भी शामिल हैं।

सोशल मीडिया पर दिख रहे कुछ वीडियो में प्रदर्शनकारी पहलवानों को यह आरोप लगाते सुना जा सकता है कि पुलिसकर्मी शराब के नशे में दो पहलवानों की पिटाई कर रहे हैं। पुलिस के मुताबिक, वहां तैनात पुलिसकर्मियों ने जब कुछ लोगों से भारती द्वारा खाट लाए जाने के बारे में पूछा तो प्रदर्शनकारी आक्रामक हो गए।

केजरीवाल ने जंतर-मंतर का एक वीडियो साझा करते हुए ट्वीट किया, “देश के चैंपियन खिलाड़ियों के साथ ऐसा व्यवहार? यह बेहद दुर्भाग्यपूर्ण और शर्मनाक है।”

केजरीवाल ने हाल ही में पहलवानों से मुलाकात की थी और उन्हें अपना समर्थन दिया था।

पहलवान 23 अप्रैल से जंतर-मंतर पर धरना दे रहे हैं। उन्होंने भारतीय कुश्ती महासंघ (WFI) के प्रमुख बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ यौन उत्पीड़न के आरोप लगाए हैं, जो उत्तर प्रदेश से भाजपा के सांसद भी हैं।

 

Location: India, Delhi, New Delhi

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

'हमारा गांव बिकाऊ है' पोस्टर विवाद बढ़ा, SHO के खिलाफ कार्रवाई

03 Jun 2025 5:49 PM

रोती हुई महिला ने निहंग सिंह पर लगाया आरोप बेअदबी, फिरोजपुर जमीन विवाद निहंग सिंह मामला

03 Jun 2025 5:48 PM

पंजाब किंग्स की जीत! मुंबई इंडियंस को हराकर फाइनल में बनाई जगह, अब RCB से होगी बड़ी टक्कर

02 Jun 2025 6:41 PM

Punjab Kings Vs RCB ! सुनें दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाज मोहित शर्मा किसका कर रहे हैं समर्थन

02 Jun 2025 6:39 PM

जेल से बाहर आने के बाद जगदीश भोला का EXCLUSIVE वीडियो

02 Jun 2025 6:37 PM

राजबीर कौर ने बताया कपिल शर्मा और भारती बहुत शरारती हैं, Rajbir kaur Exclusive Interview

02 Jun 2025 6:35 PM