दिल्ली : फिर बिगड़ी मनीष सिसोदिया की पत्नी की तबीयत, अस्पताल में भर्ती

खबरे |

खबरे |

दिल्ली : फिर बिगड़ी मनीष सिसोदिया की पत्नी की तबीयत, अस्पताल में भर्ती
Published : Jul 4, 2023, 5:21 pm IST
Updated : Jul 4, 2023, 5:21 pm IST
SHARE ARTICLE
Former Deputy Chief Minister Manish Sisodia's wife hospitalized
Former Deputy Chief Minister Manish Sisodia's wife hospitalized

गत कुछ सप्ताह में सीमा सिसोदिया (49) को तीसरी बार अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

New Delhi: दिल्ली के पूर्व उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया की पत्नी सीमा सिसोदिया को मंगलवार को यहां एक अस्पताल में भर्ती कराया गया। वह स्व-प्रतिरक्षित विकार (ऑटोइम्यून डिस्ऑर्डर) से ग्रस्त हैं। पार्टी सूत्रों ने बताया कि तबियत खराब होने के बाद सीमा सिसोदिया को अस्पताल में भर्ती कराया गया। 

गत कुछ सप्ताह में सीमा सिसोदिया (49) को तीसरी बार अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वह ‘मल्टीपल स्केलेरोसिस’ से पीड़ित हैं। अप्रैल के उत्तरार्ध में उन्हें इंद्रप्रस्थ अपोलो अस्पताल के न्यूरोलॉजी (तंत्रिका विज्ञान) विभाग में भर्ती कराया गया था। 

सूत्रों ने बताया, ‘‘वर्ष 2000 में सीमा सिसोदिया के मल्टीपल स्केलेरोसिस से ग्रस्त होने का पता चला, जो गंभीर स्व-प्रतिरक्षित बीमारी है। उनका पिछले 23 साल से एक निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है।’’

गौरतलब है कि मनीष सिसोदिया इस समय दिल्ली आबकारी नीति में कथित घोटाले से जुड़े मामले में जेल में हैं। उन्होंने इससे पहले पत्नी की बीमारी और बेटे के विदेश में होने का हवाला देते हुए जमानत का अनुरोध किया था।  आम आदमी पार्टी (आप) नेता सिसोदिया की फरवरी में गिरफ्तारी हुई थी, जिसके बाद दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने उनसे मुलाकात कर हरसंभव सहायता देने का वादा किया था।

Location: India, Delhi, New Delhi

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

'हमारा गांव बिकाऊ है' पोस्टर विवाद बढ़ा, SHO के खिलाफ कार्रवाई

03 Jun 2025 5:49 PM

रोती हुई महिला ने निहंग सिंह पर लगाया आरोप बेअदबी, फिरोजपुर जमीन विवाद निहंग सिंह मामला

03 Jun 2025 5:48 PM

पंजाब किंग्स की जीत! मुंबई इंडियंस को हराकर फाइनल में बनाई जगह, अब RCB से होगी बड़ी टक्कर

02 Jun 2025 6:41 PM

Punjab Kings Vs RCB ! सुनें दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाज मोहित शर्मा किसका कर रहे हैं समर्थन

02 Jun 2025 6:39 PM

जेल से बाहर आने के बाद जगदीश भोला का EXCLUSIVE वीडियो

02 Jun 2025 6:37 PM

राजबीर कौर ने बताया कपिल शर्मा और भारती बहुत शरारती हैं, Rajbir kaur Exclusive Interview

02 Jun 2025 6:35 PM