संजय सिंह के आवास पर ईडी के छापे भाजपा की हताशा दिखाते हैं : CM केजरीवाल
संजय सिंह के आवास पर ईडी के छापे भाजपा की हताशा दिखाते हैं : CM केजरीवाल
Published : Oct 4, 2023, 2:27 pm IST
Updated : Oct 4, 2023, 2:27 pm IST
SHARE ARTICLE
FILE PHOTO
FILE PHOTO

ईडी ने दिल्ली आबकारी नीति से जुड़े धन शोधन मामले के संबंध में बुधवार सुबह ‘आप’ सांसद संजय सिंह के परिसरों पर छापे मारे।

New Delhi:  मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने बुधवार को कहा कि आम आदमी पार्टी (आप) के नेता संजय सिंह के आवास पर प्रर्वतन निदेशालय (ईडी) के छापे दिखाते हैं कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) 2024 के लोकसभा चुनाव में हार को देखते हुए हताशा भरे कदम उठा रही है। ‘आप’ के राष्ट्रीय संयोजक केजरीवाल ने कहा कि ऐसे कई छापे मारे जाएंगे, लेकिन डरने की कोई जरूरत नहीं है।

अधिकारियों ने बताया कि ईडी ने दिल्ली आबकारी नीति से जुड़े धन शोधन मामले के संबंध में बुधवार सुबह ‘आप’ सांसद संजय सिंह के परिसरों पर छापे मारे। उन्होंने बताया कि मामले से जुड़े कुछ अन्य लोगों के परिसर पर भी छापे मारे जा रहे हैं।

केजरीवाल ने ओखला ‘लैंडफिल’ स्थल के दौरे के बीच पत्रकारों से कहा, ‘‘वे एक साल से कथित शराब घोटाले की जांच कर रहे हैं, लेकिन अभी तक कुछ नहीं मिला है। संजय सिंह के आवास पर कुछ नहीं मिलेगा। जब किसी को हार दिख रही होती है, तो वे हताशा भरे कदम उठाते हैं। अभी यही हो रहा है।’’ उन्होंने दावा किया कि चुनाव नजदीक आने पर ऐसे छापे बढ़ेंगे। केजरीवाल ने कहा, ‘‘चुनाव नजदीक आने पर ईडी, सीबीआई, आय़कर विभाग और पुलिस-सभी एजेंसियां सक्रिय हो जाएंगी। कल पत्रकारों के परिसरों पर छापे मारे थे और आज संजय सिंह के परिसर पर। ऐसे कई छापे मारे जाएंगे, लेकिन डरने की कोई बात नहीं है।’’ उच्चतम न्यायालय द्वारा पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया की जमानत याचिका पर सुनवाई के संबंध में केजरीवाल ने कहा, ‘‘बच्चों की दुआएं उनके साथ हैं। हमें उम्मीद है कि उन्हें आज उच्चतम न्यायालय से न्याय मिलेगा।’’

Location: India, Delhi, New Delhi

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

'हमारा गांव बिकाऊ है' पोस्टर विवाद बढ़ा, SHO के खिलाफ कार्रवाई

03 Jun 2025 5:49 PM

रोती हुई महिला ने निहंग सिंह पर लगाया आरोप बेअदबी, फिरोजपुर जमीन विवाद निहंग सिंह मामला

03 Jun 2025 5:48 PM

पंजाब किंग्स की जीत! मुंबई इंडियंस को हराकर फाइनल में बनाई जगह, अब RCB से होगी बड़ी टक्कर

02 Jun 2025 6:41 PM

Punjab Kings Vs RCB ! सुनें दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाज मोहित शर्मा किसका कर रहे हैं समर्थन

02 Jun 2025 6:39 PM

जेल से बाहर आने के बाद जगदीश भोला का EXCLUSIVE वीडियो

02 Jun 2025 6:37 PM

राजबीर कौर ने बताया कपिल शर्मा और भारती बहुत शरारती हैं, Rajbir kaur Exclusive Interview

02 Jun 2025 6:35 PM