Weather News: गर्मी के बीच अच्छी खबर, 7 दिनों तक होगी बारिश, जानिए मौसम का हाल

खबरे |

खबरे |

Weather News: गर्मी के बीच अच्छी खबर, 7 दिनों तक होगी बारिश, जानिए मौसम का हाल
Published : May 5, 2024, 7:40 pm IST
Updated : May 5, 2024, 7:40 pm IST
SHARE ARTICLE
Good news amid summer, it will rain for 7 days news in hindi
Good news amid summer, it will rain for 7 days news in hindi

दक्षिणी राज्यों की बात करें तो तमिलनाडु, पुडुचेरी, कराईकल, केरल, माहे, तटीय आंध्र प्रदेश अगले पांच दिनों तक हल्की से मध्यम बारिश होगी।

Weather News In Hindi: उत्तर भारत समेत देशभर में जारी भीषण गर्मी के बीच एक अच्छी खबर सामने आई है। मौसम विभाग ने आने वाले दिनों में यूपी समेत कई राज्यों में बारिश की संभावना जताई है। इससे गर्मी से राहत मिलेगी। मौसम विभाग ने कहा है कि पूर्वी भारत में आज भी गर्मी का प्रकोप जारी रहेगा और उसके बाद इसमें कमी आ सकती है। इसके साथ ही उत्तर-पूर्वी राज्यों के कई इलाकों में 7 मई तक भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है। 

पिछले 24 घंटों में मौसम की बात करें तो गंगीय पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु, उप हिमालयी पश्चिम बंगाल, बिहार, ओडिशा, तटीय आंध्र प्रदेश, रायलसीमा, तेलंगाना, आंतरिक कर्नाटक आदि में लू की स्थिति दर्ज की गई। रायलसीमा के नंद्याल इलाके में सबसे अधिक तापमान 46 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

मौसम विभाग के मुताबिक, अगले सात दिनों तक अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा में हल्की से मध्यम बारिश होने का अनुमान है। इसके अलावा आंधी और बिजली गिरने की भी संभावना है। 5 और 6 मई को अरुणाचल प्रदेश, 7 मई को असम, मेघालय, 5 से 7 मई को नागालैंड, मणिपुर, त्रिपुरा में बहुत भारी बारिश होगी।

दक्षिणी राज्यों की बात करें तो तमिलनाडु, पुडुचेरी, कराईकल, केरल, माहे, तटीय आंध्र प्रदेश, यनम, रायलसीमा, तेलंगाना में अगले पांच दिनों तक हल्की से मध्यम बारिश होगी।

उत्तर भारत की बात करें तो 9 मई से एक नया पश्चिमी विक्षोभ आने वाला है, जिसके कारण कई राज्यों में मौसम बदल जाएगा। जम्मू-कश्मीर, लद्दाख में 5 और 6 मई को, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड में 5 से 8 मई को हल्की से मध्यम बारिश होगी। इसके साथ ही 9-11 मई को हरियाणा, चंडीगढ़, पंजाब और पूर्वी राजस्थान में हल्की से मध्यम बारिश होगी। इसके साथ ही उत्तर प्रदेश में 7 से 11 मई यानी पांच दिनों तक बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। यूपी में पांच दिनों तक तेज हवाएं चलने का भी अनुमान है।

(For more news apart from Good news amid summer, it will rain for 7 days news in hindi, stay tuned to Rozana Spokesman Hindi)  

SHARE ARTICLE
Advertisement

 

'हमारा गांव बिकाऊ है' पोस्टर विवाद बढ़ा, SHO के खिलाफ कार्रवाई

03 Jun 2025 5:49 PM

रोती हुई महिला ने निहंग सिंह पर लगाया आरोप बेअदबी, फिरोजपुर जमीन विवाद निहंग सिंह मामला

03 Jun 2025 5:48 PM

पंजाब किंग्स की जीत! मुंबई इंडियंस को हराकर फाइनल में बनाई जगह, अब RCB से होगी बड़ी टक्कर

02 Jun 2025 6:41 PM

Punjab Kings Vs RCB ! सुनें दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाज मोहित शर्मा किसका कर रहे हैं समर्थन

02 Jun 2025 6:39 PM

जेल से बाहर आने के बाद जगदीश भोला का EXCLUSIVE वीडियो

02 Jun 2025 6:37 PM

राजबीर कौर ने बताया कपिल शर्मा और भारती बहुत शरारती हैं, Rajbir kaur Exclusive Interview

02 Jun 2025 6:35 PM