Arvind Kejriwal News: अरविंद केजरीवाल को बड़ा झटका, अंतरिम जमानत याचिका खारिज
Published : Jun 5, 2024, 4:42 pm IST
Updated : Jun 19, 2024, 3:40 pm IST
SHARE ARTICLE
Arvind Kejriwal interim bail plea rejected by Rouse Avenue court news
Arvind Kejriwal interim bail plea rejected by Rouse Avenue court news

केजरीवाल ने खराब सेहत का हवाला देकर अंतरिम जमानत सात दिन और  बढ़ाने मांग की थी.

Arvind Kejriwal News: दिल्ली शराब नीति मामले में सीएम अरविंद केजरीवाल को राऊज एवेन्यू कोर्ट से बड़ा झटका लगा है. कोर्ट ने केजरीवाल की अंतरिम जमानत बढ़ाने की अपील करने वाली याचिका खारिज कर दी है. केजरीवाल ने खराब सेहत का हवाला देकर अंतरिम जमानत सात दिन और  बढ़ाने मांग की थी.

आम आदमी पार्टी के मुताबिक, मुख्यमंत्री केजरीवाल को पीईटी-सीटी स्कैन के साथ-साथ कई अन्य टेस्ट भी कराने होंगे।  बयान में कहा गया है कि गिरफ्तारी के बाद केजरीवाल का वजन 7 किलो कम हो गया है, इसके अलावा उनका कीटोन लेवल भी काफी ज्यादा है. ये किसी गंभीर बीमारी के लक्षण हो सकते हैं। इसलिए जांच कराना जरूरी है और इसके लिए समय चाहिए. 

कोर्ट में ईडी ने केजरीवाल की जमानत का विरोध करते हुए कहा कि  अरविंद केजरीवाल ने अपने स्वास्थ्य समेत कई मुद्दों पर तथ्य छिपाए और गलत बयानबाजी की.ईडी ने आरोप लगाया कि लगातार चुनाव प्रचार कर रहे केजरीवाल का स्वास्थ्य तब खराब हुआ जब सरेंडर करने का समय आया. दोनों पक्षों को सुनने के बाद कोर्ट ने फैसला सुनाया है.

आपको बता दें कि दिल्ली शराब नीति मामले में 10 मई को अरविंद केजरीवाल को सुप्रीम कोर्ट से जमानत मिल गई थी. उन्हें चुनाव प्रचार के लिए 1 जून तक अंतरिम जमानत दी गई थी. वहीं केजरीवाल ने 2 जून को तिहार जेल में सरेंडर कर दिया था. 

(For more news apart from Arvind Kejriwal interim bail plea rejected by Rouse Avenue court news, stay tuned to Rozana Spokesman)

Location: India, Delhi, New Delhi

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

क्या दिवाली पर पटाखों पर पूरी तरह बैन रहेगा या इसकी इजाजत होगी?

30 Sep 2026 10:25 PM

चुनाव आयोग ऑफिस की और मार्च कर रहे कांग्रेसियों पर वॉटर कैनन से पानी की बौछारें, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की कर रहे मांग

25 Sep 2026 4:13 PM

स्कॉर्पियो में ड्रग्स, पुलिस पीछे! गाड़ियां टकराईं और फिर गोलियां चलीं

24 Sep 2026 9:58 AM

पाकिस्तान में 1000 रुपये प्रति लीटर होने वाला है पेट्रोल, पेट्रोलियम मंत्री ने जनता से कहा..

21 Sep 2026 3:09 PM

कनाडा से बड़ी कार्रवाई, 4 पंजाबी युवक डिपोर्ट, मांग रहे थे फिरौती

15 Sep 2026 12:32 PM

संगरूर में किसानों और पुलिस के बीच झड़प, घटना के वीडियो आए सामने, किसानों ने तोड़े बैरिकेड्स

05 Sep 2026 4:27 PM