CM केजरीवाल ने कुलगाम में शहीद हुए सेना के जवानों को दी श्रद्धांजलि
CM केजरीवाल ने कुलगाम में शहीद हुए सेना के जवानों को दी श्रद्धांजलि
Published : Aug 5, 2023, 1:11 pm IST
Updated : Aug 5, 2023, 1:11 pm IST
SHARE ARTICLE
CM Kejriwal
CM Kejriwal

कुलगाम जिले में आतंकवादियों के साथ मुठभेड़ में तीन जवान शहीद हो गए हैं .

New Delhi: दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने जम्मू-कश्मीर के कुलगाम जिले में आतंकवादियों के साथ मुठभेड़ में शहीद हुए सेना के तीन जवानों को शनिवार को श्रद्धांजलि दी।

उन्होंने ट्वीट किया, "आतंकियों के साथ मुठभेड़ में देश की रक्षा करते हुए शहीद हुए सेना के हमारे वीर जवानों की अमर शहादत को मैं नमन करता हूं। हमारे जवान अपनी जान की बाजी लगाकर हम सबकी रक्षा करते हैं। पूरे देश को अपने साहसी और पराक्रमी सैनिकों पर गर्व है।"

दक्षिण कश्मीर में कुलगाम के हलाण वन क्षेत्र के ऊंचाई वाले इलाकों में शुक्रवार को सुरक्षाकर्मियों और आतंकवादियों के बीच हुई मुठभेड़ में गोली लगने से सेना के तीन जवान घायल हो गये थे और बाद में इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। सुरक्षाबलों ने आतंकवादियों की तलाश में शनिवार को व्यापक तलाशी अभियान चलाया।

Location: India, Delhi, New Delhi

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

'हमारा गांव बिकाऊ है' पोस्टर विवाद बढ़ा, SHO के खिलाफ कार्रवाई

03 Jun 2025 5:49 PM

रोती हुई महिला ने निहंग सिंह पर लगाया आरोप बेअदबी, फिरोजपुर जमीन विवाद निहंग सिंह मामला

03 Jun 2025 5:48 PM

पंजाब किंग्स की जीत! मुंबई इंडियंस को हराकर फाइनल में बनाई जगह, अब RCB से होगी बड़ी टक्कर

02 Jun 2025 6:41 PM

Punjab Kings Vs RCB ! सुनें दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाज मोहित शर्मा किसका कर रहे हैं समर्थन

02 Jun 2025 6:39 PM

जेल से बाहर आने के बाद जगदीश भोला का EXCLUSIVE वीडियो

02 Jun 2025 6:37 PM

राजबीर कौर ने बताया कपिल शर्मा और भारती बहुत शरारती हैं, Rajbir kaur Exclusive Interview

02 Jun 2025 6:35 PM