हम कर्नाटक के मंत्री को केजरीवाल के शासन का सच दिखा सकते थे : संदीप दीक्षित
हम कर्नाटक के मंत्री को केजरीवाल के शासन का सच दिखा सकते थे : संदीप दीक्षित
Published : Aug 5, 2023, 11:51 am IST
Updated : Aug 5, 2023, 11:51 am IST
SHARE ARTICLE
photo
photo

कांग्रेस और 'आप' 26 दलों वाले विपक्षी गठबंधन 'इंडिया' (इंडियन नेशनल डेवलपमेंटल इन्क्लूसिव अलायंस) का हिस्सा हैं।

New Delhi: कर्नाटक के स्वास्थ्य मंत्री दिनेश गुंडू राव के दिल्ली दौरे के बाद 'मोहल्ला क्लीनिक' को लेकर आम आदमी पार्टी (आप) और कांग्रेस के बीच जुबानी जंग तेज हो गई है। कांग्रेस नेता संदीप दीक्षीत ने शनिवार को कहा कि वह राव को ''अरविंद केजरीवाल के शासन का सच'' दिखा सकते थे। कांग्रेस नेता की यह टिप्पणी राव द्वारा मोहल्ला क्लीनिक को ''अतिप्रचारित'' बताने के बाद आई है। राव ने यह भी कहा था कि वह मोहल्ला क्लीनिक का दौरा करके ''निराश'' हुए हैं।

दीक्षित ने ट्वीट किया, ''काश आप हमसे भी मिलते दिनेश गुंडू राव। हम आपको अरविंद केजरीवाल के शासन में शिक्षा, स्वास्थ्य, वित्त, पर्यावरण, पानी, सड़क, बस और बुनियादी ढांचे की स्थिति के अलावा बड़े पैमाने पर भ्रष्टाचार का सच दिखाते।''

दिल्ली सरकार की मोहल्ला क्लीनिक पहल की प्रशंसा करने के कुछ घंटों बाद कर्नाटक के स्वास्थ्य मंत्री राव ने शुक्रवार को कहा था कि इस पहल को "बहुत ज्यादा प्रचारित" किया गया है और वह मोहल्ला क्लीनिक का दौरा करने के बाद "निराश" हुए हैं। 'आप' ने आरोप लगाया कि इस पहल की प्रशंसा करने के बाद राव को एक फोन आया और उसके बाद उन्होंने अपना रुख बदल लिया।

कांग्रेस और 'आप' 26 दलों वाले विपक्षी गठबंधन 'इंडिया' (इंडियन नेशनल डेवलपमेंटल इन्क्लूसिव अलायंस) का हिस्सा हैं।

राव ने शुक्रवार को पंचशील पार्क में 'आम आदमी मोहल्ला क्लीनिक' का दौरा किया था। एक आधिकारिक बयान के अनुसार, उनके साथ दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सौरभ भारद्वाज और कर्नाटक भवन के चिकित्सा अधिकारी कार्तिक भी मौजूद थे। मोहल्ला क्लीनिक पहल की सराहना करने के लगभग चार घंटे बाद वरिष्ठ कांग्रेस नेता ने अपना रुख बदल लिया था।

Location: India, Delhi, New Delhi

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

'हमारा गांव बिकाऊ है' पोस्टर विवाद बढ़ा, SHO के खिलाफ कार्रवाई

03 Jun 2025 5:49 PM

रोती हुई महिला ने निहंग सिंह पर लगाया आरोप बेअदबी, फिरोजपुर जमीन विवाद निहंग सिंह मामला

03 Jun 2025 5:48 PM

पंजाब किंग्स की जीत! मुंबई इंडियंस को हराकर फाइनल में बनाई जगह, अब RCB से होगी बड़ी टक्कर

02 Jun 2025 6:41 PM

Punjab Kings Vs RCB ! सुनें दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाज मोहित शर्मा किसका कर रहे हैं समर्थन

02 Jun 2025 6:39 PM

जेल से बाहर आने के बाद जगदीश भोला का EXCLUSIVE वीडियो

02 Jun 2025 6:37 PM

राजबीर कौर ने बताया कपिल शर्मा और भारती बहुत शरारती हैं, Rajbir kaur Exclusive Interview

02 Jun 2025 6:35 PM