उत्तर दिल्ली में ई-रिक्शा बीच सड़क पर पलटा, पीछे से आ रहे अज्ञात वाहन ने 4 को कुचला, 2 की मौत

खबरे |

खबरे |

उत्तर दिल्ली में ई-रिक्शा बीच सड़क पर पलटा, पीछे से आ रहे अज्ञात वाहन ने 4 को कुचला, 2 की मौत
Published : Sep 5, 2023, 2:15 pm IST
Updated : Sep 5, 2023, 2:15 pm IST
SHARE ARTICLE
सांकेतिक फोटो
सांकेतिक फोटो

पुलिस ने बताया कि शुरुआती जांच में यह खुलासा हुआ है कि ई-रिक्शा पलट गया जिससे इसमें सवार लोग सड़क पर गिर गए।

New Delhi: उत्तर दिल्ली के बुराड़ी में ई-रिक्शा के पलट जाने से उसमें यात्रा कर रहे दो लोग नीचे गिर गए और अन्य वाहन की चपेट में आने से उनकी मौत हो गई। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी देते हुए बताया कि बीती रात हुई इस घटना में दो अन्य घायल हो गए।

पुलिस उपायुक्त (डीसीपी) (उत्तर) सागर सिंह कलसी ने बताया कि पुलिस को सोमवार रात सूचना मिली कि एक ई-रिक्शा के पलट जाने से एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई और तीन अन्य घायल हो गए। डीसीपी ने कहा कि घायलों को अस्पताल ले जाया गया और इलाज के दौरान एक व्यक्ति की मौत हो गई। उन्होंने कहा कि पीड़ित जहांगीरपुरी में अपना केटरिंग (खान पान) का काम करने के बाद लौट रहे थे।.

पुलिस ने बताया कि शुरुआती जांच में यह खुलासा हुआ है कि ई-रिक्शा पलट गया जिससे इसमें सवार लोग सड़क पर गिर गए। इन लोगों को एक वाहन, संभवत: एक डंपर ने कुचल दिया।

कलसी ने कहा कि मृतकों की पहचान स्वरूप नगर निवासी ई-रिक्शा चालक संजीव (45) और नाथुपुरा निवासी अमर सिंह (36) के रूप में हुई है। डीसीपी ने बताया कि इस संबंध में भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की धाराओं 279 (लापरवाही से वाहन चलाने), 304 ए (लापरवाही के कारण मौत) और 337 (किसी के जीवन को या अन्य की निजी सुरक्षा को खतरे डालने वाला कृत्य कर नुकसान पहुंचाना) के तहत मामला दर्ज किया गया है।

Location: India, Delhi, New Delhi

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

'हमारा गांव बिकाऊ है' पोस्टर विवाद बढ़ा, SHO के खिलाफ कार्रवाई

03 Jun 2025 5:49 PM

रोती हुई महिला ने निहंग सिंह पर लगाया आरोप बेअदबी, फिरोजपुर जमीन विवाद निहंग सिंह मामला

03 Jun 2025 5:48 PM

पंजाब किंग्स की जीत! मुंबई इंडियंस को हराकर फाइनल में बनाई जगह, अब RCB से होगी बड़ी टक्कर

02 Jun 2025 6:41 PM

Punjab Kings Vs RCB ! सुनें दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाज मोहित शर्मा किसका कर रहे हैं समर्थन

02 Jun 2025 6:39 PM

जेल से बाहर आने के बाद जगदीश भोला का EXCLUSIVE वीडियो

02 Jun 2025 6:37 PM

राजबीर कौर ने बताया कपिल शर्मा और भारती बहुत शरारती हैं, Rajbir kaur Exclusive Interview

02 Jun 2025 6:35 PM