आबकारी नीति मामला : ED को संजय सिंह का 5 दिन का मिला रिमांड,10 अक्टूबर तक हिरासत में रहेंगे सांसद

खबरे |

खबरे |

आबकारी नीति मामला : ED को संजय सिंह का 5 दिन का मिला रिमांड,10 अक्टूबर तक हिरासत में रहेंगे सांसद
Published : Oct 5, 2023, 6:55 pm IST
Updated : Oct 5, 2023, 6:55 pm IST
SHARE ARTICLE
Excise policy case: ED gets 5-day remand of Sanjay Singh, MP will remain in custody till October 10
Excise policy case: ED gets 5-day remand of Sanjay Singh, MP will remain in custody till October 10

ईडी ने सांसद को बुधवार को दिल्ली शराब घोटाला मामले में गिरफ्तार कर लिया था।

New Delhi: आम आदमी पार्टी के सांसद संजय सिंह को आज राऊज एवेन्यू कोर्ट में पेश किया गया। यहां मामले को लेकर हुई सुनवाई के बाद संजय सिंह को 5 दिनों की ईडी रिमांड पर भेज दिया गया है। ईडी ने सांसद को बुधवार को दिल्ली शराब घोटाला मामले में गिरफ्तार कर लिया था।

वहीं अब राउज एवेन्यु कोर्ट के आदेश अनुसार, संजय सिंह को 10 अक्टूबर तक ईडी हिरासत में रहना होगा। बता दें कि ईडी ने रिमांड की मांग करते हुए कहा कि सजंय सिंह के घर से जो सबूत मिले है, उनके बारे में संजय सिंह से पूछताछ करनी है।

 बता दें कि सुनवाई में संजय सिंह के वकील को रिमांड कॉपी दी गई। ईडी के वकील का कहना है कि कुल 2 करोड़ का लेन देन है जिसमें दो अलग अलग ट्रांजेक्शन हुए हैं। वकील ने आरोप लगाया कि  1 करोड़ और दूसरी किश्त में 1 करोड़ का लेन देन संजय सिंह के घर पर हुआ है। ED ने कहा है कि सर्वेश को सजंय सिंह का कर्मचारी है उसको सजंय सिंह के घर पर पैसा दिया गया, दिनेश अरोड़ा ने इसकी पुष्टि की है। 

ईडी ने कोर्ट में बताया कि संजय सिंह का फोन हमने जब्त कर लिया है। इसमें कुछ कॉन्टैक्ट नंबर मिले हैं.  ईडी ने कहा कि फोन से जो कॉन्टेक्ट्स मिले है, डेटा मिला है , उसके बारे में कस्टडी में लेकर पूछताछ जरूरी है।

Location: India, Delhi, New Delhi

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

किसी भी Private School में आप अपने बच्चे को बिल्कुल मुफ्त पढ़ा सकते हैं, देखें इंटरव्यू

16 Apr 2025 5:57 PM

'बीजेपी जो केंद्र में कर रही है, वही आप पंजाब में कर रही है' - प्रताप सिंह बाजवा

16 Apr 2025 5:54 PM

पुलिसकर्मी को अपने ही विभाग के खिलाफ क्यों करना पड़ा? प्रदर्शन | Police VS ASI Punjab Police Protest Patiala

15 Apr 2025 7:13 PM

Punjab Latest Top News Today | देखिए खास खबरें

15 Apr 2025 7:09 PM

राजा वड़िंग ने सीएम भगवंत मान के वकील रखने संबंधी बयान पर दी प्रतिक्रिया 

15 Apr 2025 7:07 PM

सुखबीर सिंह बादल के दोबारा अध्यक्ष चुने जाने पर सुखजिंदर सिंह किशनपुरा से खास बातचीत

15 Apr 2025 5:12 PM