आज कोर्ट में होंगे पेश नेता संजय सिंह , गिरफ्तारी के खिलाफ AAP करेगी बीजेपी मुख्यालय का घेराव

खबरे |

खबरे |

आज कोर्ट में होंगे पेश नेता संजय सिंह , गिरफ्तारी के खिलाफ AAP करेगी बीजेपी मुख्यालय का घेराव
Published : Oct 5, 2023, 10:20 am IST
Updated : Oct 5, 2023, 10:20 am IST
SHARE ARTICLE
 Sanjay Singh to be produced in court
Sanjay Singh to be produced in court

आम आदमी पार्टी पंजाब भी संजय सिंह की गिरफ्तारी के खिलाफ चंडीगढ़ में प्रदर्शन करेगी.

नई दिल्ली: दिल्ली में कथित शराब घोटाले में आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता संजय सिंह की गिरफ्तारी के बाद राजधानी में राजनीति गरमा गई है. संजय सिंह कल शाम ईडी ने गिरफ्तार कियाथा।  संजय सिंह को आज कोर्ट में पेश किया जाएगा. बताया जा रहा है कि संजय सिंह की गिरफ्तारी के विरोध में आम आदमी पार्टी आज बीजेपी मुख्यालय का घेराव करेगी. इस बीच आम आदमी पार्टी पंजाब भी संजय सिंह की गिरफ्तारी के खिलाफ चंडीगढ़ में प्रदर्शन करेगी.

संजय सिंह की गिरफ्तारी के बाद दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और उनकी पत्नी ने सांसद के परिवार से मुलाकात की. बता दें कि आप नेता संजय सिंह की गिरफ्तारी के दौरान पुलिस के साथ झड़प में पार्टी के कई नेता और कार्यकर्ता घायल हो गए थे. उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। आप नेताओं को काबू में करने के लिए दिल्ली पुलिस को काफी मशक्कत करनी पड़ी. 'आप' समर्थकों ने संजय सिंह को ईडी की गाड़ी में बैठने से रोकने की कोशिश की थी.  संजय सिंह की गिरफ्तारी से पहले कार्यकर्ताओं ने उनके घर का घेराव किया और प्रधानमंत्री के खिलाफ नारेबाजी की.

बुधवार की शाम करीब साढ़े पांच बजे संजय सिंह की गिरफ्तारी की जानकारी मिलने पर उनके आवास के बाहर जुटे कार्यकर्ता रेलिंग पर चढ़कर अंदर घुस गये. नाराज कार्यकर्ताओं ने ई.डी की कार्रवाई का विरोध करने लगे कुछ समय बाद ई.डी अधिकारी संजय सिंह को लेकर बाहर आये. जैसे ही पार्टी के सांसद गाड़ी में बैठे, कार्यकर्ताओं ने अपना विरोध तेज कर दिया.

मुख्यमंत्री भगवंत मान का ट्वीट

पंजाब के मुख्यमंत्री ने लिखा, " जहां जनता समर्थन नहीं करती वहां ईडी के जरिए लोगों को डराना मोदीजी की फितरत बन गई है, लेकिन हम भी अलग मिट्टी के बने हैं, हम डरने वाले नहीं हैं...संजय सिंह जिंदाबाद।"

यह गिरफ्तारी बीजेपी की इंडिया के प्रति घबराहट को दर्शाती है: राघव चड्ढा

राघव चड्ढा ने लिखा, ''संसद में बीजेपी सरकार के खिलाफ आवाज उठाने वाले आप सांसद संजय सिंह की गिरफ्तारी पूरी तरह से राजनीति से प्रेरित है. पहले पत्रकारों को दबाने की कोशिश और अब एजेंसियों की मदद से विपक्ष को दबाना हमारे लोकतंत्र पर हमला है। यह गिरफ़्तारी इंडिया के प्रति भाजपा की घबराहट को दर्शाती है...''

Location: India, Delhi, New Delhi

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

'हमारा गांव बिकाऊ है' पोस्टर विवाद बढ़ा, SHO के खिलाफ कार्रवाई

03 Jun 2025 5:49 PM

रोती हुई महिला ने निहंग सिंह पर लगाया आरोप बेअदबी, फिरोजपुर जमीन विवाद निहंग सिंह मामला

03 Jun 2025 5:48 PM

पंजाब किंग्स की जीत! मुंबई इंडियंस को हराकर फाइनल में बनाई जगह, अब RCB से होगी बड़ी टक्कर

02 Jun 2025 6:41 PM

Punjab Kings Vs RCB ! सुनें दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाज मोहित शर्मा किसका कर रहे हैं समर्थन

02 Jun 2025 6:39 PM

जेल से बाहर आने के बाद जगदीश भोला का EXCLUSIVE वीडियो

02 Jun 2025 6:37 PM

राजबीर कौर ने बताया कपिल शर्मा और भारती बहुत शरारती हैं, Rajbir kaur Exclusive Interview

02 Jun 2025 6:35 PM